👉 यह भी पढ़ें:
- Vikram-1 Launch: भारत के निजी स्पेस सेक्टर में ऐतिहासिक छलांग! PM मोदी ने की Skyroot Aerospace की तारीफ, बोले- ‘इतिहास रचे विक्रम-1’
- India’s First Hydrogen Train: पीएम मोदी आज दिखाएंगे हरी झंडी, हरियाणा से शुरू होगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन; जानें किराया, स्पीड और खासियत
- Ketan Agarwal Murder Case : केतन की मां ने पीएम मोदी को भेजा ईमेल, कहा-मेरे बेटे को इंसाफ दिलाइए
- PM Modi का बड़ा ऐलान! भारत-न्यूजीलैंड बने Strategic Partners, FTA, Direct Flights और ₹35,000 करोड़ व्यापार लक्ष्य पर ऐतिहासिक समझौता
- PM Modi in Australia: MCG से पीएम मोदी का बड़ा विजन, 2036 Olympics और New India पर दिया बड़ा संदेश!
- PM Modi Australia Visit: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए बड़े समझौते! रक्षा, यूरेनियम, गगनयान और व्यापार पर ऐतिहासिक फैसले, क्या बदल जाएगी इंडो-पैसिफिक की ताकत?
0:00 left
नई दिल्ली। भारत और ब्रिटेन ने गुरुवार को एक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर किए। इससे ब्रिटिश व्हिस्की, कारों और कई वस्तुओं पर टैरिफ में कमी आएगी। समझौते के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज हमारे संबंधों में एक ऐतिहासिक दिवस है। मुझे खुशी है कि कई वर्षों की मेहनत के बाद आज दोनों देशों ने व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता संपन्न हुआ है। समझौता महज आर्थिक साझेदारी नहीं है, बल्कि साझा समृद्धि की योजना है।
पीएम मोदी ने कहा कि ये समझौता भारत के युवाओं, किसानों, मछुआरों और एमएसएमई क्षेत्र के लिए विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हिंद प्रशांत में शांति और स्थिरता, यूक्रेन में चल रहे संघर्ष और पश्चिम एशिया की स्थिति पर हम विचार साझा करते रहे हैं। हम जल्द से जल्द शांति और स्थिरता की बहाली का समर्थन करते हैं। सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान अनिवार्य है। आज के युग की मांग विस्तारवाद नहीं विकासवाद ही है।
ब्रिटेन में मिलेगा भारतीय उत्पादों को बाजार
समझौते के बाद पीएम मोदी ने बताया कि इसके तहत भारतीय कपड़ा, जूते–चप्पल, रत्न और आभूषण, समुद्री खाद्य और इंजीनियरिंग वस्तुओं को ब्रिटेन में बेहतर बाजार उपलब्ध होगा। इसके अलावा भारत के कृषि उत्पादों और प्रसंस्कृत खाद्य उद्योग के लिए भी ब्रिटेन में नए अवसर पैदा होंगे। भारत के लोगों और उद्योग जगत को अब ब्रिटेन में निर्मित उच्च गुणवत्ता वाले चिकित्सा उपकरण जैसे उत्पाद उचित और किफायती दामों पर उपलब्ध होंगे।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने अहम डील बताया
समझौते के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा कि यह यूरोपीय संघ से बाहर आने के बाद यूके का सबसे बड़ा और सबसे महत्वपूर्ण आर्थिक व्यापार समझौता है। उन्होंने इसे भारत के इतिहास के सबसे व्यापक समझौतों में से एक करार दिया और पीएम मोदी के नेतृत्व और व्यावहारिकता की सराहना की।



