0:00
0:00 left
राज ठाकरे और अमित शाह की मुलाकात
राज ठाकरे 2014 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बीजेपी का खुलकर समर्थन कर रहे थे लेकिन 2019 आते-आते वह मोदी को जमकर निशाने पर लेने लगे थे.
अब 2024 का लोकसभा चुनाव सिर पर है और तमाम पुराने समीकरण टूट रहे हैं और नए समीकरण बन रहे हैं. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता राज ठाकरे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात की.
इसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी उनके साथ गठबंधन कर सकती है. राज ठाकरे ने दिल्ली में हुई इस मुलाकात की जानकारी अपने एक्स हैंडल पर भी शेयर की है. इस मुलाकात के दौरान उनके बेटे अमित ठाकरे भी साथ थे. मुलाकात के बाद एमएनएस के वरिष्ठ नेता बाला नांदगांवकर ने बताया कि अमित शाह और राज ठाकरे के बीच लोकसभा चुनाव को लेकर हुई बातचीत सकारात्मक रही है.
👉 यह भी पढ़ें:
- अमित शाह कर गए टीम मोहन यादव की तारीफ, कंधे से कंधा मिलाकर काम करने की बात के लगने लगे सियासी मायने
- भोपाल में बोले अमित शाह -2029 तक नशामुक्त होगा मध्यप्रदेश, डेयरी और न्याय व्यवस्था पर जोर
- वंदे मातरम पर सियासी संग्राम: कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने, यूपी से केरल तक बढ़ा विवाद
- शहजाद भट्टी नेटवर्क पर भारत-पाकिस्तान आमने-सामने, विदेश मंत्रालय ने दिया सख्त जवाब
- पश्चिमी यूपी में आतंकी नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा! 16 संदिग्ध गिरफ्तार, अमित शाह ने बताया ISI कनेक्शन
- खड़गे का बीजेपी पर तीखा हमला: ‘जिन्होंने आज़ादी की लड़ाई नहीं लड़ी, वे हमें देशभक्ति न सिखाएं’



