0:00
0:00 left
राहुल गांधी ने लोकसभा स्पीकर को लिखी चिट्ठी
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को चिट्ठी लिखकर सदन में उनके भाषण के कुछ अंशों को हटाए जाने पर चिंता व्यक्त की.
राहुल गांधी ने कहा कि भाषण को चुनिंदा ढंग से हटाया जाना तर्क से परे है और उनके बयान के हिस्सों को हटाया ना जाए. अपने पहले भाषण में राहुल गांधी ने बीजेपी की राजनीति करने के तरीके पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बीजेपी लोगों के बीच ‘धर्म के नाम पर नफ़रत और हिंसा फैलाती है.’अपने भाषण में उन्होंने जो कहा उसके कुछ हिस्से को सदन की कार्यवाही के रिकॉर्ड से हटा दिया गया है.
इस पर गांधी ने स्पीकर ओम बिरला को चिट्ठी लिखी और कहा कि स्पीकर के पास शक्ति होती है कि वो भाषण को सदन की कार्यवाही के रिकॉर्ड से हटा सकते हैं. लेकिन उन्हीं शब्दों या बयानों को हटाया जा सकता है जिसका ज़िक्र लोकसभा की प्रक्रिया और कार्य संचालन नियम 380 में है.उन्होंने लिखा-मैं यह देखकर हैरान हूं कि किस तरह मेरे भाषण के काफी हिस्से को कार्यवाही से निकाल दिया गया. जो अंश हटाया गया है वो नियम 380 के दायरे में नहीं आते हैं. मैं सदन में जो बताना चाहता था,वह ज़मीनी हक़ीक़त और तथ्यात्मक रूप से सही है.
👉 यह भी पढ़ें:
- बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना, स्वास्थ्य और शिक्षा को लेकर उठाए कई सवाल
- ‘छात्रों की गूंज’ : कमजोर स्क्रिप्ट ने फ्लॉप करा दी एक सुपर हिट फिल्म!
- भाजपा की दुखती रग पर राहुल गांधी का हाथ, लाख रोड़े अटकाए फिर भी सरकार के कानों तक गूंज रही छात्रों की आवाज
- नितिन नवीन के कार्यक्रम के लिए आईडीए से नहीं ली कोई अनुमति, राहुल गांधी की राह में अटकाते रहे रोड़ा
- कहीं राहुल गांधी के कार्यक्रम से डर तो नहीं गई भाजपा, आनन-फानन में नितिन नवीन के दौरे का क्या अर्थ लगाएं?
- राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले ‘लेटर वॉर’



