दीपावली पर राहुल गांधी ने बनाए इमरती और बेसन के लड्डू, मिठाई वाले ने कहा-बस आपकी शादी का है इंतजार

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को दीपावली पर अलग ही अंदाज में नजर आए। वे पुरानी दिल्ली की मशहूर मिठाई की दुकान घंटेवाला स्वीट पहुंचे और इमरती और बेसन के लड्डू बनाने की कोशिश की। राहुल ने इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

राहुल गांधी ने सोसल मीडिया पर पोस्ट में लिखा-पुरानी दिल्ली की मशहूर और ऐतिहासिक घंटेवाला मिठाइयों की दुकान पर इमरती और बेसन के लड्डू बनाने में हाथ आजमाया। सदियों पुरानी इस प्रतिष्ठित दुकान की मिठास आज भी वही हैखालिस, पारंपरिक और दिल को छू लेने वाली। दीपावली की असली मिठास सिर्फ थाली में नहीं, बल्कि रिश्तों और समाज में भी होती है। राहुल गांधी ने आगे कहाआप सब बताएं, आप अपनी दिवाली कैसे मना रहे हैं और उसे कैसे खास बना रहे हैं?

मिठाई दुकानदार ने छेड़ दी शादी की बात

इस अवसर पर मिठाई दुकानदार ने राहुल गांधी से उनकी शादी की बात छेड़ दी। मुलाकात के दौरान दुकानदार ने कहा कि वो सब अब उनकी (राहुल) शादी का इंतजार कर रहे हैं। मिठाई वाले ने कहा कि राहुल गांधी को जल्द शादी करनी चाहिए। राहुल गांधी द्वारा शेयर वीडियो में मिठाई की दुकान के मालिक यह कहते दिखाई दे रहे हैं कि हमने आपके नाना जवाहरलाल नेहरू, दादी इंदिरा गांधी, पापा राजीव गांधी और दीदी प्रियंका गांधी को सर्व किया है। बस अब एक चीज का इंतजार है, आपसे गुजारिश है कि जल्दी शादी करिए। आपकी शादी का इंतजार है। सबसे पहले आप शादी करिए। उसकी मिठाई भी आप हमसे लीजिए। हम उसका इंतजार कर रहे हैं। राहुल गांधी इस पर कोई जवाब नहीं दिया और सिर्फ मुस्करा कर रह गए।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Stock Market : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान में बंद, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार 15 जुलाई को शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुआ। दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद बीएसई सेंसेक्स 130.49 अंक की बढ़त के साथ 77,185.43 पर और एनएलई निफ्टी 26.45 अंक ऊपर जाकर  24,078.50 के स्तर पर बंद हुआ।