दिल्ली-एनसीआर के नोएडा में शुक्रवार को आग की दो अलग-अलग घटनाओं ने लोगों में दहशत पैदा कर दी। पहली घटना सेक्टर-75 स्थित मशहूर IVY County सोसाइटी की एक ऊंची इमारत में हुई, जहां अचानक फ्लैट में आग लग गई और देखते ही देखते लपटें कई मंजिलों तक पहुंच गईं।
आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया। राहत की बात यह रही कि शुरुआती जानकारी के अनुसार किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।
👉 यह भी पढ़ें:
- कोलकाता होटल में भीषण आग: 9 लोगों की मौत, 6 घायल; बंगाल में लगातार दूसरे बड़े अग्निकांड से सुरक्षा पर सवाल
- कोलकाता एयरपोर्ट के ATC भवन में लगी आग, मचा हड़कंप; कुछ ही देर में पाया गया काबू
- तारापीठ होटल अग्निकांड: सोते यात्रियों पर टूटा कहर, 7 की मौत, कई गंभीर
- मनोरंजन की दुनिया में आज बड़ा डिजिटल मोड़: ‘House of the Dragon’ Season 3 का फिनाले, OTT दर्शकों की नजर
- Indonesia में मदुरा द्वीप के पास फेरी में लगी आग, पांच लोगों की मौत, 40 से ज्यादा लापता, 271 लोग थे सवार
- RBI की ब्याज दर पर नजर, महंगाई और ग्रोथ के बीच बड़ी चुनौती
उधर सेक्टर-52 के शर्मा मार्केट में भी आग लगने की घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि एक दुकान में रखे फ्रिज का कंप्रेसर फटने के बाद आग भड़क उठी। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग को फैलने से रोकने के लिए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी।
लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने एक बार फिर हाईराइज बिल्डिंग्स और बाजारों में फायर सेफ्टी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।



