👉 यह भी पढ़ें:
- नितिन नवीन की नई टीम से अमित मालवीय की छुट्टी, दीपक म्हास्के को मिली जिम्मेदारी
- राहुल गांधी की ‘हग डिप्लोमेसी’ वाली नकल पर सियासी घमासान, मेलोनी के जिक्र से बढ़ा विवाद
- CJP की दो मंत्रियों से बातचीत, फिर दुहराई गई शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, सरकार राजी नहीं
- पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाय कुरैशी ने एसआईआर पर उठाए सवाल, इस प्रक्रिया को लोकतंत्र से छेड़छाड़ बताया
- मीनाक्षी नटराजन की उम्मीदवारी रद्द होने पर भोपाल से दिल्ली तक बवाल, कांग्रेस ने दिया चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर धरना
- कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे को चुनाव आयोग का नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब
0:00 left
जेपी नड्डा और अमित मालवीय के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत,
कांग्रेस ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सोशल मीडिया प्रभारी अमित मालवीय और बीवाई विजयेंद्र के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भाजपा नेताओं के खिलाफ शिकायत दी है। उसने आरोप लगाया है कि भाजपा ने अपने सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो पोस्ट कर कथित तौर पर अनुसूचित जाति और जनजाति के सदस्यों को एक खास उम्मीदवार को वोट नहीं देने के लिए धमकाया जा रहा है।देशभर में चुनावी माहौल बना हुआ है। सभी राजनीतिक दलों ने जीतने के लिए कमर कस ली है। अब कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भाजपा नेताओं के खिलाफ शिकायत दी है। उसने आरोप लगाया है कि भाजपा ने अपने सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो पोस्ट कर कथित तौर पर अनुसूचित जाति और जनजाति के सदस्यों को एक खास उम्मीदवार को वोट नहीं देने के लिए धमकाया जा रहा है।

कांग्रेस पार्टी ने यह शिकायत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी अमित मालवीय, कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र के खिलाफ दर्ज कराई है। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रमेश बाबू ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को शिकायत दी। उन्होंने कहा, मैं भारतीय जनता पार्टी के आधिकारिक अकाउंट से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए गए एक वीडियो के बारे में आपका ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं, जिसका संचालन राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र के निर्देश पर आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय द्वारा किया जाता है।



