0:00
0:00 left
दिल्ली-नोएडा के कई स्कूलों में बम की धमकी
बुधवार की सुबह दिल्ली और नोएडा के कई स्कूलों को उनके परिसर में बम होने की धमकी मिली. इसके बाद स्कूलों ने छुट्टी कर दी और बच्चों को घर भेज दिया गया.ये धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई. पुलिस ने इन स्कूलों पर पहुंच कर जांच की है. नई दिल्ली के डीसीपी देवेश कुमार माहला ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पुलिस ने स्कूलों की जांच की है और कुछ भी नहीं मिला है.

उन्होंने कहा- लोगों से अपील है कि शांति बनाए रखें हमने एहतियातन और शिकायत के आधार पर इन स्कूलों को चेक कर लिया है. और कुछ भी चिंताजनक नहीं मिला है. समझ सकते हैं कि जब बात बच्चों की आती है तो लोग पैनिक हो जाते हैं. लेकिन हम बताना चाहते हैं कि हमने पूरी जांच कर ली है चिंता की कोई बात नहीं है. दिल्ली सरकार में मंत्री अतिशी ने भी इसे लेकर एक्स पर लिखा है- “आज सुबह कुछ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. स्कूलों को खाली करा लिया गया है और दिल्ली पुलिस उन परिसरों की तलाशी ले रही है अभी तक किसी भी स्कूल में कुछ नहीं मिला
👉 यह भी पढ़ें:
- दिल्ली में ‘समाजवाद’…पत्रकार, नेता, वकील-सब हिरासत में!
- दिल्ली रेस क्लब पर चला बुलडोजर, केंद्र के कब्जे में 53 एकड़ जमीन
- दिल्ली में पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर डाला, ईंट-डंडों से पीटा; तीन जवान घायल
- दिल्ली में CNG भरते समय ट्रक में धमाका, 2 की मौत, 5 घायल
- जीशान सिद्दीकी को फिर जान से मारने की धमकी, एक हफ्ते में दूसरी बार; मचा हड़कंप
- IIT Delhi के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी, छात्रों से कहा-कैंपस से अलग चलती है जिंदगी



