👉 यह भी पढ़ें:
- उत्तर 24 परगना में अमोनिया गैस लीक: बर्फ कारखाने से 25 ग्रामीण बीमार, सड़क पर उतरे लोग
- कोलकाता होटल में भीषण आग: 9 लोगों की मौत, 6 घायल; बंगाल में लगातार दूसरे बड़े अग्निकांड से सुरक्षा पर सवाल
- तारापीठ होटल अग्निकांड: सोते यात्रियों पर टूटा कहर, 7 की मौत, कई गंभीर
- TMC नेता आशीष बनर्जी की मौत: रामपुरहाट में आवास के पास पार्टी कार्यालय से मिला शव, जांच जारी
- West Bengal में ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, लोगों ने गाड़ी पर पानी, पत्थर और जूते फेंके
- West Bengal: कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा-जिसे जहां जाना है 21 जुलाई से पहले चला जाए
0:00 left
पश्चिम बंगाल में टीएमसी और कांग्रेस में फिर बढ़ा विवाद, कांग्रेस ने लगाया राहुल गांधी की यात्रा रोकने का आरोप

पश्चिम बंगाल में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर फिर विवाद खड़ा हो गया है. राहुल की यात्रा मुर्शिदाबाद में है.

यात्रा के दौरान कांग्रेस ने मुर्शिदाबाद प्रशासन पर आरोप जड़ा है कांग्रेस ने कहा है कि मुर्शिदाबाद प्रशासन यात्रा को रोकने के लिए कह रहा है. मुर्शिदाबाद के एएसपी माजिद ख़ान ने कहा कि चूंकि माध्यमिक परीक्षा शुरू हो रही है और यात्रा से छात्र-छात्राओं को दिक्कतें आ सकती हैं इसलिए हमने कांग्रेस से कहा है की हम
हम रैली और माइक का इस्तेमाल नहीं करने देंगे

इस पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार ने परीक्षा देने वालों को कहा है कि सुबह साढ़े आठ बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाना है. जबकि परीक्षा सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक होगी.
उन्होंने कहा, हम ड्रम और माइक का इस्तेमाल नहीं करते हैं. ये शांतिपूर्ण यात्रा है. हम तय समय पर यात्रा शुरू करेंगे.



