👉 यह भी पढ़ें:
- वंदे मातरम पर सियासी संग्राम: कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने, यूपी से केरल तक बढ़ा विवाद
- शहजाद भट्टी नेटवर्क पर भारत-पाकिस्तान आमने-सामने, विदेश मंत्रालय ने दिया सख्त जवाब
- पश्चिमी यूपी में आतंकी नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा! 16 संदिग्ध गिरफ्तार, अमित शाह ने बताया ISI कनेक्शन
- खड़गे का बीजेपी पर तीखा हमला: ‘जिन्होंने आज़ादी की लड़ाई नहीं लड़ी, वे हमें देशभक्ति न सिखाएं’
- Amit Shah के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार, बोले- हमें भाषण नहीं, जवाब चाहिए
- Amit Shah बोले- छात्र आंदोलन पर सदन में चर्चा के लिए तैयार है सरकार
0:00 left
पटना। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को बिहार में थे। लखीसराय में उन्होंने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर वार किया। शाह ने कहा कि राहुल बाबा ने बिहार में आकर छठ मइया का अपमान किया है। बिहार की जनता इसका बदला जरूर लेगी।
अमित शाह ने कहा कि राहुल बाबा छठ मइया को आप और आपकी माता जी नहीं समझ पाएंगी। आपके कार्यकर्ताओं ने मोदी जी की माता जी को अपमानित किया और अब आपने छठ मइया का अपमान किया। ये बिहार है, 14 तारीख को जब डब्बे खुलेंगे तो दूर–दूर तक एनडीए होगा।
जंगलराज को रोकने के लिए करें वोट
शाह ने कहा कि महागठबंधन के मेनिफेस्टो में सिर्फ झूठी बातें हैं। यहां तक कि इनके कार्यकर्ताओं को भी ये वादे हजम नहीं हो रहे। ये लोग सिर्फ झूठ बोलकर सत्ता में आना चाहते हैं, इनके पास कोई विजन ही नहीं है। अमित शाह ने कहा कि 6 नवंबर को मतदान है, आप सभी को कमल और तीर के निशान पर बटन दबाना है। इसके बाद उन्होंने जनता से कहा कि आप ऐसा सोच कर बटन मत दबाना कि आपके वोट से कोई विधायक या मंत्री बनेगा बल्कि आपको यह सोचकर वोट देना है कि आपका वोट नीतीश जी और मोदी जी के नेतृत्व में बिहार को विकसित बनाने के लिए होगा। आपका एक–एक वोट बिहार में जंगलराज को रोकने के लिए है।
राजद-कांग्रेस के घोटाले का किया जिक्र
अमित शाह ने कहा कि बिहार में लालू और राबड़ी ने भी बहुत काम किया है. यहां चारा घोटाला, लैंड फॉर जॉब स्कैम, होटल बेचने का स्कैम, बाढ़ राहत घोटाला, आय से अधिक संपत्ति का घोटाला आखिर किसने किया। ये सारा इन लोगों ने ही किया है यानी छोटे मियां तो छोटे मियां बड़े मियां सुभानअल्लाह। लालू–राबड़ी ने तो जो किया सो किया, इनके बड़े मियां राहुल गांधी ने भी करोड़ों के घोटाले किए हैं। कांग्रेस और आरजेडी वालों ने तो राम मंदिर का विरोध किया है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने तो अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनवाया है। अब हम माता सीता जी का भव्य मंदिर बनाने जा रहे हैं। इसके अलावा सीतामढ़ी से सीधे अयोध्या के लिए ट्रेन चलाने जा रहे हैं। आरजेडी और कांग्रेस वालों ने कभी भी भगवान राम और माता सीता का सम्मान नहीं किया।



