पटना। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी गुरुवार को बिहार के दरभंगा पहुंचे। वे अंबेडकर छात्रावास में छात्रों को संबोधित करना चाहते थे लेकिन प्रशासन की तरफ से इसकी अनुमति नहीं मिली। पुलिस के रोकने के बाद भी वे पैदल ही छात्रावास पहुंचे और छात्रों को संबोधित किया।
राहुल गांधी ने कहा कि हमने नरेंद्र मोदी से संसद में कहा कि आपको जाति जनगणना करानी पड़ेगी। हमने कहा कि आपको संविधान को माथे पर लगाना पड़ेगा। नरेंद्र मोदी ने डरकर जाति जनगणना कराने की घोषणा की ह, मगर वो लोकतंत्र के खिलाफ हैं। संविधान के खिलाफ हैं। जाति जनगणना के खिलाफ हैं। ये अडानी-अंबानी की सरकार है, आपकी सरकार नहीं है।
👉 यह भी पढ़ें:
- बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना, स्वास्थ्य और शिक्षा को लेकर उठाए कई सवाल
- ‘छात्रों की गूंज’ : कमजोर स्क्रिप्ट ने फ्लॉप करा दी एक सुपर हिट फिल्म!
- भाजपा की दुखती रग पर राहुल गांधी का हाथ, लाख रोड़े अटकाए फिर भी सरकार के कानों तक गूंज रही छात्रों की आवाज
- नितिन नवीन के कार्यक्रम के लिए आईडीए से नहीं ली कोई अनुमति, राहुल गांधी की राह में अटकाते रहे रोड़ा
- कहीं राहुल गांधी के कार्यक्रम से डर तो नहीं गई भाजपा, आनन-फानन में नितिन नवीन के दौरे का क्या अर्थ लगाएं?
- राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले ‘लेटर वॉर’
राहुल गांधी ने कहा कि प्रशासन ने मुझे रोकने की कोशिश की, लेकिन मैं पीछे के रास्ते से यहां आ गया? दलित, पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आदिवासी वर्ग आपके खिलाफ इस देश में आपके खिलाफ 24 घंटा अत्याचार होता है। आपको दबाया जाता है। आपको शिक्षा के सिस्टम में रोका जाता है। आपके खिलाफ पेपर लीक किया जाता है। राहुल गांधी ने कहा कि हमने तीन मांगें की हैं। सबसे पहले सही तरीके से जाति जनगणना हो जो हमने तेलंगाना में किया है। दूसरी बात, हिंदुस्तान का कानून है कि प्राइवेट कॉलेज और यूनिवर्सिटी में आरक्षण होना चाहिए। ना नरेंद्र मोदी ना बिहार की सरकार उस कानून को लागू कर रही है। इसलिए हम उन पर दबाव डालेंगे। जैसे मैं यहां आया हूं। मुझे रोक नहीं पाए वैसे ही रोक नहीं पाएंगे।



