नीतीश कुमार को वक्फ बिल का समर्थन करना पड़ा महंगा, दो मुस्लिम नेताओं ने जदयू से दिया इस्तीफा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को वक्फ बिल का समर्थन करना भारी पड़ गया। इसके विरोध में पहल जदयू के वरिष्ठ नेता डॉ. मोहम्मद कासिम अंसारी ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद मोहम्मद शाहनवाज मलिक ने भी इस्तीफा दे दिया है। वे जमुई के जिलाध्यक्ष होने के साथ ही अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव भी थे।

बुधवार देर रात लोकसभा से वक्फ बिल पारित होने के साथ ही जदयू में विरोध के स्वर उठने लगे थे। इस बात से नाराज जदयू के वरिष्ठ नेता डॉ. मोहम्मद कासिम अंसारी ने पार्टी के सभी पदों सहित प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी। उन्होंने अपना त्यागपत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भेज दिया। उन्होंने कहा है कि उन्हें और भारत के मुसलमानों को विश्वास था कि नीतीश कुमार सेक्यूलर विचारधारा के ध्वजवाहक हैं, लेकिन अब यह विश्वास टूट गया है। डॉ. कासिम पूर्वी चंपारण जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला प्रवक्ता की भूमिका में थे। उन्होंने त्यागपत्र की प्रति प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा एवं जिलाध्यक्ष मंजू देवी को भी भेजी है। हम जैसे लाखों करोड़ों भारतीय मुसलमानों का अटूट विश्वास था कि आप विशुद्ध रूप से सेकुलर विचारधारा के ध्वजवाहक हैं, लेकिन अब यह यकीन टूट गया है। वक्फ बिल संसोधन अधिनियम 2024 के तअलुक से जदयू के स्टैंड से हम जैसे लाखों करोड़ों समर्पित भारतीय मुसलमानों एवं कार्यकर्ताओं को गहरा अघात लगा है।

👉 यह भी पढ़ें:

इसके बाद शाहनवाज मलिक ने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यह त्यागपत्र लिखा। उन्होंने पार्टी के प्राथमिक सदस्य एवं अन्य जिम्मेदारियों से इस्तीफा दिया है। शाहनवाज मलिक ने इसकी जानकारी जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को भी दी है। पार्टी के अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद अशरफ अंसारी को भी इसके बारे में लिखित तौर पर बताया है। मलिक ने अपना इस्तीफा को लिखा। मलिक ने इस्तीफे में लिखा है कि हम जैसे लाखों–करोड़ों भारतीय मुसलमानों का अटूट विश्वास था कि आप विशुद्ध रूप से सेक्युलर विचारधारा के ध्वजवाहक हैं, लेकिन अब यह यकीन टूट गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सीहोर में वन विभाग की कार्रवाई पर शिवराज ने मुख्य सचिव से की बात, बोले- सीएम से करूंगा चर्चा

सीहोर में वन विभाग की कार्रवाई पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्य सचिव से बात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से चर्चा कर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया।

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर बनाई 2-1 की बढ़त

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर 2-1 की बढ़त बनाई। अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया।

श्रमोदय आवासीय स्कूल के 13 बच्चों को उल्टी-पेट दर्द, खाने में छिपकली मिलने का दावा

भोपाल के श्रमोदय आवासीय विद्यालय में 13 बच्चों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत। खाने में छिपकली मिलने का दावा किया गया। जांच जारी है।

विरोध प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी बोले- पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा

राहुल गांधी ने पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा की घोषणा की है। विपक्ष ने चुनाव आयोग से जुड़ी मांगें रखी हैं।

IND vs WI: होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया ने 15 मैच खेले, जानें रिकॉर्ड

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया ने अब तक 15 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है।

इंदौर में वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला, होलकर स्टेडियम में बड़े स्कोर की उम्मीद

इंदौर में भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

दिल्ली-चेन्नई IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में आग, हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली-चेन्नई IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने के बाद विमान को हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

दिल्ली पुलिस ने प्रोटेस्ट पर प्रेस कॉन्फेंस में कहा, ‘CJP ने कानून का पालन नहीं किया’

दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'CJP ने कानून का पालन नहीं किया।' पुलिस ने सुरक्षा कारणों से प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी।

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने 12 अक्टूबर के विरोध को बताया दूसरा स्वतंत्रता संग्राम

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 12 अक्टूबर के विरोध को दूसरा स्वतंत्रता संग्राम बताया। यह आंदोलन मतदान अधिकारों की सुरक्षा के लिए है।

कॉकरोच जनता पार्टी ने पुलिस के अमानवीय व्यवहार पर उठाए गंभीर सवाल

कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली पुलिस के अमानवीय व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।