नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप करीब 10:04 बजे आया, इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 आंकी गई।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र चंबा जिले में 32.289 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 76.434 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था। इसकी गहराई मात्र 5 किलोमीटर दर्ज की गई, जिसके कारण झटके अपेक्षाकृत अधिक महसूस किए गए।
👉 यह भी पढ़ें:
- हिमाचल में सुबह-सुबह कांपी धरती, शिमला में 4.0 तीव्रता का भूकंप; चंबा में भी महसूस हुए झटके
- चीन के किंघई में 5.6 तीव्रता का भूकंप, 10 किमी गहराई पर था केंद्र; जानें क्यों बार-बार कांपता है पश्चिमी चीन
- इंडोनेशिया में कुछ घंटों में 3 भूकंप! 7.7 के झटके से 38 मौतें, 2,000 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे
- एक ही सुबह कई बार कांपी धरती: नासिक से चंबा और अफगानिस्तान तक भूकंप के झटके
- Chamba Bus Accident: चुराह में बड़ा सड़क हादसा, दूसरी सड़क पर जा गिरी निजी बस; ड्राइवर-कंडक्टर समेत 8 की मौत
- Himachal के चंबा में टाटा सूमो पर टूटकर गिरा पहाड़ का हिस्सा, वाहन में सवार 13 लोगों की मौत
करीब तीन सेकेंड तक कांपी धरती
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार करीब तीन सेकेंड तक धरती कांपती रही। भूकंप से जान-माल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं है। झटके महसूस होते ही लोग डर के मारे अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए। शिमला, कांगड़ा, कुल्लू और चंबा जिले व आसपास के कई क्षेत्रों में झटके दर्ज किए गए।
होटलों से घबरा कर बाहर निकले लोग
भूकंप आते ही चंबा के होटलों में ठहरे पर्यटक घबराकर सड़कों पर निकल आए। चंबा के होली क्षेत्र में भूकंप के झटके से एक घर में एलईडी समेत अन्य सामान दीवार से गिर कर टूट गया। क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि जिला मुख्यालय समेत होली, भरमौर, चुवाड़ी के हल्के झटके महसूस किए गए।
चंबा और कांगड़ा में सबसे अधिक असर
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र चंबा जिले के आसपास था. इसकी गहराई जमीन से लगभग 5 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई। इसके कारण झटके अपेक्षाकृत अधिक महसूस हुए।कांगड़ा, धर्मशाला और आसपास के क्षेत्रों में लोगों ने कुछ सेकंड तक धरती को हिलते हुए महसूस किया। कई घरों में पंखे और अन्य सामान हिलने लगे, जिससे लोग घबराकर बाहर निकल आए।



