नॉर्थ बनाम साउथ का रोमांटिक रायता : परम सुंदरी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

रायता तो रायता ही होता है। ककड़ी का हो या अनन्नास का! फिल्मों का रायता कॉमेडी और रोमांटिक हो सकता है। तो भिया, ये जो ‘पिच्चर‘ आई है परम सुंदरी ये रोमांटिक रायता है। खाओ या ढोलो, कोई फर्क नहीं।

लगता है हिन्दी फिल्म वालों के पास कहानियों की बहुत कमी है। वही घिसे पिटे मुहावरे! नॉर्थ बना बनाम साउथ की रोमांटिक फिल्मी कहानी पहले ‘चेन्नई एक्सप्रेस‘ में बहुत अच्छे से दिखाई जा चुकी है। चेतन भगत के उपन्यास 2 स्टेट्स में भी यही बात थी, जिस पर इसी नाम की फिल्म भी बनी है। अब परम सुंदरी फिल्म में भी यही फार्मूला दोहराया गया है। परम यानी सिद्धार्थ कपूर दिल्ली का रईस लड़का है दूसरी तरफ सुंदरी यानी जाह्नवी कपूर केरल की पारंपरिक स्कूल वाली एक आर्टिस्ट लड़की है। दोनों की मुलाकात केरल के खूबसूरत बैकवाटर में होती है और फिर ऐसा रोमांस शुरू होता है जो हिंदी फिल्मों में बहुत ही आम है। हंसी–मजाक, गलतफहमी और इमोशन होते हुए भी फिल्म में कोई बड़ी बात नहीं ला सके। हल्की–फुल्की और दिल को गुदगुदाने वाली कहानी है जो कभी कभी दर्शकों को मुस्कुराने पर तो कभी आंखें नम करने की कोशिश करती है।

परम सुंदरी की सबसे बड़ी कमजोरी यह है कि उसमें नयापन बिल्कुल भी नहीं है। कई सारे सीन प्रिडिक्टेबल है और केरल की संस्कृति को बड़े ही स्टीरियोटाइप तरीके से दिखाया गया है। वही लहजा, वही साड़ी पहनने का तरीका, नारियल के पेड़, हरीतिमा फिल्म कम और केरल के पर्यटन विभाग की फिल्म का आभास देती है। इस फिल्म में मलयालम फिल्मों के कलाकार रेंजी पणिक्कर और सिद्धार्थ शंकर भी हैं जो फिल्म को थोड़ा ऑथेंटिक लुक देने की कोशिश करते हैं। जाह्नवी कपूर श्रीदेवी की बेटी है और वह भी तमिल तथा तेलुगू अच्छी तरह जानती हैं इसलिए वह भी ठीक लगती है लेकिन कई जगह उनका लहजा और सीन ओवर एक्टिंग के शिकार हो जाते हैं।

यह फिल्म पूरी तरह से भेजे को डीप फ्राई तो नहीं करती, लेकिन भेजे का सॉटे (हाफ कुक) बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ती। फिल्म का एक गाना परदेसिया सोनू निगम की आवाज में काफी लोकप्रिय हो गया है, इसमें 1990 के दशक की रोमांटिक फिल्मों की मिठास झलकती है। दूसरे गाने थोड़ा नॉस्टैल्जिक फील देते हैं, लेकिन ये गाने फिल्म की गति को कम कर देते हैं।

कुल मिलाकर परम सुंदरी एक टाली जा सकने वाली फिल्म है। टालनीय!

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने दूध के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती। उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत के कारण पल्मोनरी विभाग में रखा गया है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।

रेलवे ने बदली PNR सीरीज, गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट होगी आसान

भारतीय रेलवे ने PNR सीरीज में बदलाव किया है। नई व्यवस्था से गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट बुकिंग आसान होगी।

Film Nayyi Navelli : गलती से भी ये ‘मिश्टेक’ मत करना…

नई नवेली फिल्म में दशहरे के आसपास रामायण और हॉरर-कॉमेडी का असफल मेल है। कमजोर कहानी और घटिया वीएफएक्स से यह फिल्म दर्शकों को निराश करती है।

आसमान से दिखा अनोखा नजारा: 1,000 महिलाओं ने बनाई चीता मुखी की आकृति

मध्य प्रदेश के श्योपुर में 1,000 महिलाओं ने मिलकर मानव रंगोली के माध्यम से चीता मुखी की आकृति बनाई। यह आयोजन वन्यजीव संरक्षण का प्रेरक संदेश था।

अभिजीत दीपके हिरासत में, ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए

अभिजीत दीपके हिरासत में लिए गए। ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया। तिरंगा मार्च से पहले सियासी विवाद तेज।

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया। नेहा बोरा को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया।

राहुल गांधी का आरोप: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से इनकार

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से मना कर दिया। कांग्रेस ने कानूनी कार्रवाई का संकल्प लिया है।

इलाहाबाद HC ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। याचिका में राहुल गांधी के विवादित बयान शामिल हैं।

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर जताई गहरी चिंता

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने दोषियों को कड़ी सजा देने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।