आज हरियाली तीज पर करें यह विशेष उपाय, पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ेगा, लक्ष्मी करेंगी घर में वास

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। आज यानी बुधवार 7 अगस्त को हरियाली तीज मनाया जा रहा है। यह सौभाग्य को बढ़ाने का दिन भी माना जाता है। सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का व्रत रखा जाता है।आप अगर हरियाली तीज पर व्रत रख रहे हैं, तो आपको कुछ उपाय भी करने चाहिए, इससे आपका भाग्य मजबूत तो बनेगा ही साथ ही पति-पत्नी के बीच प्यार का रंग भी गहरा होगा। आइए, जानते हैं हरियाली तीज के उपाय।

खीर का लगाएं भोग-हरियाली तीज पर भगवान शिव को खुश करने के लिए घर में बनी खीर या मालपुए का भोग लगा सकते हैं। इससे आपको नौकरी या व्यापार में उन्नति मिलेगी। यह उपाय उन लोगों को जरूर करना चाहिए, जो कड़ी मेहनत के बाद भी नौकरी और बिजनेस में तरक्की नहीं कर पा रहे हैं।

मेहंदी-हरियाली तीज पर महिलाएं हाथों में मेहंदी रचाती हैं। आप अगर चाहते हैं कि मेहंदी के रंग की तरह आपके जीवनसाथी का प्यार भी गहरा हो, तो आपको मेहंदी रचे हाथों की छाप दीवार पर लगानी चाहिए। इस उपाय से पति-पत्नी के बीच का रिश्ता मजबूत होता है।

हल्दी की छाप-हरियाली तीज पर घर के मुख्य द्वार पर हल्दी की छाप लगाई जाती है, क्योंकि हल्दी का पीला रंग गुरु ग्रह का प्रतीक होता है। कुंडली में गुरु के मजबूत होने से आपको भाग्य का साथ भी मिलता है। इस उपाय से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ती है। आप अगर चाहते हैं कि आपके अधूरे काम पूरे हो जाएं, तो आपको हरियाली तीज पर यह उपाय जरूर करना चाहिए।

16 श्रृंगार-हरियाली तीज पर आपको धन प्राप्ति के लिए यह उपाय जरूर करना चाहिए। आपको हरियाली तीज पर 16 श्रृंगार का सामान माता लक्ष्मी को अर्पित करना चाहिए। एक थाली में 16 श्रृंगार का सामान और मिठाई रखें। अब इस थाली में धन से जुड़ी अपनी समस्या या मनोकामना को लिखकर माता लक्ष्मी के सामने रखें। इस उपाय को करने से धन प्राप्ति होती है।

👉 यह भी पढ़ें:

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मंत्री की बैठक से दूरी बनाने के बाद बोलीं विधायक मालिनी गौड़- ऐसी बैठकों में जाने का कोई मतलब नहीं

मालिनी गौड़ ने जल संकट बैठक में न जाने का कारण बताया। मंत्री विजयवर्गीय के बयान के बाद राजनीतिक विवाद फिर उभरा।

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी हुई। चंदन नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

BJP विधायक ने युवक से पूछा ‘मैं गधा हूं क्या?’, युवक ने दिया ऐसा जवाब, VIDEO वायरल

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भाजपा विधायक और युवक के बीच तीखी बहस हुई। युवक ने विधायक से कहा 'आप गधे हो', वीडियो वायरल। 27% ओबीसी आरक्षण मांग के दौरान विवाद।

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए 2.5 लाख पेड़ काटने पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए प्रस्तावित 2.5 लाख पेड़ों की कटाई पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। यह आदेश चोरल के जंगलों को बचाने के लिए जारी हुआ।

विश्व खाद्य दिवस: इंदौर में 6 महीने में 100 खाद्य सामग्री सैंपल फेल

विश्व खाद्य दिवस पर इंदौर में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांच में कई सैंपल फेल पाए गए हैं। पैक्ड घी और प्रमुख होटलों के खाद्य नमूनों में भी गड़बड़ी मिली।

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।