👉 यह भी पढ़ें:
- जेएनयू में झड़प पर भड़के भाजपा सांसद गिरिराज सिंह, कहा- ये राहुल गांधी के टुकड़े-टुकड़े गैंग हैं, जेएनयू अर्बन नक्सल की नर्सरी बन गई
- बांग्लादेश हिंसा पर गिरिराज सिंह का तीखा बयान, कोलकाता में उप उच्चायोग के बाहर उग्र प्रदर्शन
- केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का आम आदमी पार्टी पर वार, कहा-गिरगिट और रंग बदलने वालों की टोली है आप
- केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का आप पर निशाना, कहा-वोट के लिए कुछ भी कर सकते हैं अरविंद केजरीवाल
- ममता बनर्जी के आरोप पर गिरिराज सिंह का पलटवार: “बंगाल को बांग्लादेश बनाना चाहती हैं”
- जस्टिस शेखर यादव के बयान का केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया समर्थन
0:00 left
अयोध्या; कथित गैंगरेप मामले में राहुल , अखिलेश और तेजस्वी पर गरजे गिरिराज सिंह
गिरिराज सिंह ने कहा है कि अयोध्या में जो घटना हुई नाबालिग बेटी के साथ उसे जुबान से बोलना भी पाप जैसा लगता है.उन्होंने कहा कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला व्यक्ति मुसलमान है इसलिए राहुल गांधी, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव और सारे टुकड़े-टुकड़े गैंग की ज़ुबान बंद है.

उन्होंने कहा कि जब भारत के सनातन पर चोट करनी होती है, ये सब एकजुट होकर के सनातन को तोड़ने में लग जाते हैं.
अयोध्या पुलिस ने कथित गैंगरेप के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार किए गए दो लोगों पर नाबालिग लड़की का रेप कर वीडियो बनाने का आरोप है.
प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए मोईद ख़ान नाम के शख़्स की बेकरी पर बुलडोज़र चला दिया था. प्रशासन का कहना है कि ये बेकरी अवैध तरीके से एक तालाब के ऊपर बनी थी.
इससे पहले समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा था कि कुकृत्य के मामले में जिन पर भी आरोप लगा है, उनका डीएनए टेस्ट कराकर इंसाफ़ का रास्ता निकाला जाए न कि केवल आरोप लगाकर सियासत की जाए.



