👉 यह भी पढ़ें:
- नेपाल में जलप्रलय से बिहार-यूपी में चिंता, मदद के लिए आगे आया भारत
- सुपौल में तेज रफ्तार कार का कहर: कीर्तन कर रहे 5 लोगों की मौत, NH-327E पर मचा हंगामा
- सावन की आखिरी सोमवारी पर सिंहेश्वर मंदिर में भगदड़, कई श्रद्धालु घायल; अफवाह से मची अफरा-तफरी
- बेतिया में दर्दनाक हादसा: ऑर्केस्ट्रा देख रही भीड़ में घुसी तेज रफ्तार बस, 5 की मौत
- नालंदा में मिड-डे मील की बड़ी लापरवाही: नमक की जगह सब्जी में डाल दिया सर्फ, 40 से ज्यादा बच्चे बीमार
- एमपी में अगले पांच साल तक जारी रहेगी लाडली बहना योजना, कैबिनेट की बैठक में कई फैसले
0:00 left
बिहार मंत्रिमंडल विस्तार से पहले भाजपा मंत्री का इस्तीफा, आज या कल शपथ संभव!
बिहार में 28 फरवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र से पहले नीतीश कुमार सरकार के मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने ‘एक व्यक्ति, एक पद’ के फॉर्मूले के तहत मंत्रिपद से इस्तीफा दे दिया, जिससे मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

सूत्रों के अनुसार, आज शाम या गुरुवार सुबह नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। भाजपा और जदयू कोटे से पांच से छह नए चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं, जबकि मौजूदा मंत्रियों के विभागों में भी बदलाव की संभावना है।
जातीय समीकरण का रहेगा खास ध्यान
मंत्रिमंडल विस्तार में जातीय संतुलन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। संभावित गणित के मुताबिक:
-
राजपूत और भूमिहार समुदाय से दो मंत्री बन सकते हैं।
-
अति पिछड़ा वर्ग से दो और पिछड़ा वर्ग से एक को प्रतिनिधित्व दिया जा सकता है।
-
कुर्मी समाज के एक प्रतिनिधि को भी जगह मिलने की संभावना है।
-
जीतन राम मांझी की पार्टी भी एक अतिरिक्त मंत्री पद की मांग कर रही है।



