टीम इंडिया ने अहमदाबाद में इंग्लैंड को 142 रनों से हराया, 3-0 से सीरीज अपने नाम किया

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

अहमदाबाद। टीम इंडिया ने इंग्लैंड को अहमदाबाद में 142 रनों से हरा दिया है। इसी के साथ भारत ने ये सीरीज 3-0 से अपने नाम करते हुए इंग्लैंड को क्लीन स्वीप कर दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 356 रन बनाए थे। इंग्लैंड की टीम 34.2 ओवरों में 214 रनों पर ही ढेर हो गई।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया था। उनका यह फैसला मैच के पहले ही ओवर में बढ़िया प्रतीत हुआ क्योंकि कप्तान रोहित शर्मा मात्र 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, मगर उसके बाद शुभमन गिल और विराट कोहली ने इंग्लैंड के गेंदबाजों के पसीने छुड़ाते हुए 116 रनों की साझेदारी कर डाली। वहीं गिल ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर 104 रन जोड़े। विराट कोहली ने 52 रन और अय्यर 78 रनों का योगदान दिया। शुभमन गिल इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज की शुरुआत से बढ़िया लय में दिखे हैं। उन्होंने पहले मैच में 87 रन, फिर कटक में खेले गए दूसरे मुकाबले में 60 रन बनाए थे। आखिरकार तीसरे मैच में वो अपने वनडे करियर का 7वां शतक पूरा करने में सफल रहे। वे वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 7 शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं, उन्होंने यह कारनामा केवल 50 पारियों में कर दिखाया है।

भारतीय बल्लेबाजों ने पहले स्कोरबोर्ड पर 356 रनों का विशाल स्कोर लगाया और बाकी काम गेंदबाजों ने पूरा कर दिया फिल साल्ट और बेन डकेट नियमित रूप से सीरीज में इंग्लैंड को बढ़िया शुरुआत दिलाते रहे, लेकिन बाकी बल्लेबाज उसका फायदा नहीं उठा सके। इस बार दोनों के बीच 60 रन की सलामी साझेदारी हुई। इसके बाद भारतीय गेंदबाज हावी हो गए और 154 के स्कोर तक इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई। कप्तान जोस बटलर बढ़िया फॉर्म में रहे हैं, लेकिन तीसरे मैच में वो केवल 6 रन बनाकर आउट हो गए और जो रूट भी 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। भारत के लिए अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, अक्षर पटेल और हार्दिक पांड्या, सभी ने 2-2 विकेट लिए. वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव भी एक-एक विकेट लेने में साल रहे।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने दूध के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती। उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत के कारण पल्मोनरी विभाग में रखा गया है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।

रेलवे ने बदली PNR सीरीज, गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट होगी आसान

भारतीय रेलवे ने PNR सीरीज में बदलाव किया है। नई व्यवस्था से गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट बुकिंग आसान होगी।

Film Nayyi Navelli : गलती से भी ये ‘मिश्टेक’ मत करना…

नई नवेली फिल्म में दशहरे के आसपास रामायण और हॉरर-कॉमेडी का असफल मेल है। कमजोर कहानी और घटिया वीएफएक्स से यह फिल्म दर्शकों को निराश करती है।

आसमान से दिखा अनोखा नजारा: 1,000 महिलाओं ने बनाई चीता मुखी की आकृति

मध्य प्रदेश के श्योपुर में 1,000 महिलाओं ने मिलकर मानव रंगोली के माध्यम से चीता मुखी की आकृति बनाई। यह आयोजन वन्यजीव संरक्षण का प्रेरक संदेश था।

अभिजीत दीपके हिरासत में, ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए

अभिजीत दीपके हिरासत में लिए गए। ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया। तिरंगा मार्च से पहले सियासी विवाद तेज।

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया। नेहा बोरा को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया।

राहुल गांधी का आरोप: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से इनकार

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से मना कर दिया। कांग्रेस ने कानूनी कार्रवाई का संकल्प लिया है।

इलाहाबाद HC ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। याचिका में राहुल गांधी के विवादित बयान शामिल हैं।

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर जताई गहरी चिंता

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने दोषियों को कड़ी सजा देने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।