आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स का सफर भले ही समाप्त हो गया हो, लेकिन युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी ने अपने दमदार प्रदर्शन से क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। अब भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने भी वैभव के समर्थन में बड़ा बयान दिया है।
मोहम्मद कैफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि वैभव सूर्यवंशी को जल्द से जल्द भारतीय टीम के टी20 और वनडे सेटअप में मौका मिलना चाहिए, चाहे इसके लिए किसी भी खिलाड़ी को बाहर करना पड़े।
👉 यह भी पढ़ें:
- IND vs ENG: टीम इंडिया का T20 सिंहासन छिना! इंग्लैंड बना दुनिया की नई नंबर-1 टीम, क्या खत्म हो गया भारत का दबदबा?
- IND vs ENG: नेट्स में चोटिल हुए Vaibhav Suryavanshi, दर्द से कराहते रहे युवा स्टार, वायरल Video ने बढ़ाई फैंस की टेंशन
- IND vs ENG: अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर का तूफान, लेकिन बारिश ने छीनी भारत की जीत
- Vaibhav Suryavanshi : आयरलैंड में वैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने पर सुनील गावस्कर की कड़ी प्रतिक्रिया, कहा-बिना देरी इंग्लैंड में डेब्यू कराओ
- आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, श्रेयस अय्यर कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को भी मिला स्थान
- ‘15 साल की उम्र में कमाल!’ वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए अमिताभ बच्चन और युवराज सिंह, जमकर की तारीफ
कैफ ने अपने पोस्ट में कहा, “वैभव सूर्यवंशी को जल्दी टी20 और वनडे टीम में शामिल किया जाना चाहिए। इससे फर्क नहीं पड़ता कि किसे बाहर करना पड़े। उसके टैलेंट पर भरोसा करो, उसे मौका दो और लंबा समय भी दो। जो वह कर सकता है, वह कोई और नहीं कर सकता। यह कोई जोखिम नहीं, बल्कि भरोसेमंद कदम है।”
गौरतलब है कि शुक्रवार को राजस्थान और गुजरात के बीच खेले गए मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 47 गेंदों में 97 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उनकी इस पारी में 7 शानदार छक्के शामिल रहे और स्ट्राइक रेट 200 से अधिक रहा।
हालांकि, वैभव की शानदार बल्लेबाज़ी के बावजूद मुकाबला गुजरात टाइटन्स के नाम रहा, जिसने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर जीत दर्ज की।



