दुनिया को हमने एक बार फिर दिखा दिया हम हैं ‘टीम इंडिया’

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

ऐसे समय जब दुनिया में उथल-पुथल चल रही है सबसे जरूरी है एकजुटता। चाहे वह युद्ध का मैदान हो या फिर खेल का। कल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जो कुछ हुआ, उससे फिर भारत ने अपनी एकजुटता की ताकत को दिखा दिया है।

जब भारत फाइनल में पहुंची तो न्यूजीलैंड की मजबूत टीम को कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। स्टेडियम को लेकर भी बातें कही जा रही थीं, लेकिन जब मैच शुरू हुआ तो सब पर विराम लग गया। जरा याद कीजिए जब ओपनिंग करने उतरे अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने चौकों-छक्कों की बारिश शुरू की तो पता ही नहीं चल रहा था कि सामने मैदान में न्यूजीलैंड है। यह वही अभिषेक शर्मा थे, जो अब तक इस टूर्नामेंट के किसी भी मैच में सफल नजर नहीं आ रहे थे।

आप किसी भी खिलाड़ी को ले लीजिए, सब पूरी ताकत से मैदान में जुटे रहे। कल भले ही कप्तान सूर्यकुमार यादव जीरो पर आउट हो गए, लेकिन हेड कोच गौतम गंभीर के साथ उनकी रणनीति के कारण ही भारत इस खिताब पर कब्जा कर पाने में सफल रहा। जब भी कोई विकट परिस्थिति आई, गंभीर ने सूर्या को हिम्म्त दिया । संजू सैमसन को लेकर तरह-तरह की बातें कही जा रहीं थीं, लेकिन कोच गंभीर इस पर गंभीर रहे, जिसका परिणाम इस पूरे टूर्नामेंट में दिखा।

अभिषेक शर्मा को लेकर भी यह कहा जा रहा था कि इन्हें ओपनिंग के लिए बेकार उतारा जा रहा है, लेकिन गंभीर को पूरा भरोसा था। आखिरकार अभिषेक ने फाइनल में 21 गेंद पर 52 रन की ऐसी पारी खेली, जिसने मैच की दिशा तय कर दी। ईशान किशन को टीम में रखना भी फायदेमंद रहा। ईशान ने फाइनल में 25 गेंद पर 54 रन की पारी खेलकर टीम के लिए जीत की नींव रखी।

कल की जीत के लिए टीम इंडिया का पूरा प्रबंधन बधाई का पात्र है, जिसने सुनील गावस्कर सहित अधिकांश दिग्गजों के कहने के बाद भी टीम में बदलाव नहीं किया। न किसी के कहने पर अभिषेक शर्मा को बाहर किया और न ही वरुण चक्रवर्ती को बिठाया। इस मैच ने गौतम गंभीर को भी राहत दी है, जिनके फैसलों की हमेशा आलोचना होती रही है।

यही वजह है कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पूरे समय टीम इंडिया हावी रही।

जी हां…एकजुट…टीम इंडिया और यही है हमारे भारत की ताकत…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

करोड़पति निकला इंदौर का प्रधान आरक्षक, 15 ठिकानों पर लोकायुक्त की एक साथ कार्रवाई

इंदौर के प्रधान आरक्षक फिरोज खान के खिलाफ लोकायुक्त ने 15 स्थानों पर छापेमारी की। आरोप हैं कि उन्होंने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है।

इंदौर: बायपास एमआर-10 जंक्शन ब्रिज की दोनों लेन आज से शुरू

इंदौर में बायपास एमआर-10 जंक्शन ब्रिज की दोनों लेन 14 अक्टूबर से चालू हो गई हैं। इससे क्षेत्र के ट्रैफिक में महत्वपूर्ण राहत मिलेगी।

सत्तन का सरकार पर हमला: अवैध नशे के कारोबार में शासन की मिलीभगत?

सत्तन का सरकार पर हमला अवैध नशे के कारोबार को लेकर हुआ भारी। पुलिस प्रशासन की विफलता और शासन पर मिलीभगत के आरोप उठे।

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, कई कांग्रेसी नेता सवार

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट को नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट में कई कांग्रेसी नेता सवार थे। रनवे खराबी डायवर्जन की वजह बनी।

रघुवीर यादव को मिला राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, 39वीं पुण्यतिथि पर खंडवा में समारोह

खंडवा में 39वीं पुण्यतिथि पर रघुवीर यादव को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान मिला। यह पुरस्कार सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया गया।

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम जांच के दायरे में

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला उजागर, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के संदिग्ध क्लेम जांच के दायरे में हैं। यह मामले योजना की विश्वसनीयता को चुनौती देते हैं।

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- चुनावों में कांग्रेस लगातार हार रही है

अमित शाह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव हार रही है। उन्होंने 2029 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की भविष्यवाणी की।

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी का दो टूक जवाब-सर्वसम्मति से पारित हुआ था प्रस्ताव, नहीं रोक सकते प्रोजेक्ट

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी ने मास्टर प्लान को लेकर उठाई गई आपत्तियों पर जवाब दिया। कमेटी ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों को रोकने की मांग को अस्वीकार्य बताया।

इंदौर की बदहाल सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट नाराज, सुनवाई के दौरान उठे कई मुद्दे

इंदौर की खराब सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने नगर निगम और विभागों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। यातायात सुधार के लिए कई सुझाव भी दिए गए।

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग में 22 लाख टिकट बिके, 42 करोड़ से अधिक कमाई

रजनीकांत की जेलर 2 की एडवांस बुकिंग में 22 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। कुल कमाई 42 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई है।