👉 यह भी पढ़ें:
- TMC नेता आशीष बनर्जी की मौत: रामपुरहाट में आवास के पास पार्टी कार्यालय से मिला शव, जांच जारी
- जीशान सिद्दीकी को फिर जान से मारने की धमकी, एक हफ्ते में दूसरी बार; मचा हड़कंप
- Sonam Wangchuk News: जंतर-मंतर से अस्पताल ले जाए गए सोनम वांगचुक, बोले- ‘अवैध हिरासत में रखा गया’; 20 जुलाई को संसद मार्च की अपील
- US-Iran Tension: ट्रंप की चेतावनी के बाद ईरान का बड़ा ऐलान! ‘अमेरिका पर बिल्कुल भरोसा नहीं’, युद्ध की तैयारी का दावा
- Padma Vibhushan Teejan Bai Passes Away: पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, छत्तीसगढ़ की लोककला ने खोया अपना सबसे बड़ा सितारा
- Climate Change Alert: क्या भारत का मानसून बन जाएगा ‘साइलेंट किलर’? IIT Study में चौंकाने वाला खुलासा, 70 करोड़ लोग खतरे में!
0:00 left
शेन वॉर्न की मौत पर चौंकाने वाला खुलासा: उत्तेजक दवा की शीशी और पुलिस अधिकारी के दावे
ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न के निधन को तीन साल बीत चुके हैं। अप्रैल 2022 में 52 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली थी। उनका निधन दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ था, जब वे थाईलैंड में थे। अब उनकी मौत को लेकर एक नया और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
उत्तेजक दवा की शीशी का दावा
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, जिस कमरे में वॉर्न की मौत हुई थी, वहां पहुंचे पुलिस अधिकारियों में से एक को उत्तेजक दवा की शीशी मिली थी। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस दवा का इस्तेमाल स्तंभन दोष के इलाज के लिए किया जाता है और जिन लोगों को हृदय संबंधी समस्याएं होती हैं, उन्हें इस दवा के सेवन की मनाही होती है।
पुलिस अधिकारी का खुलासा
रिपोर्ट के अनुसार, एक पुलिस अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर दावा किया कि कुछ वरिष्ठ अधिकारियों ने उनसे इस दवा की शीशी को हटाने का आदेश दिया था। अधिकारी ने कहा हमें आदेश दिए गए थे कि शीशी को वहां से हटा दिया जाए। ये आदेश उच्च स्तर से आ रहे थे, और मुझे लगता है कि इसमें ऑस्ट्रेलिया के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल थे। वे नहीं चाहते थे कि वॉर्न के निधन की खबर इस तरह सामने आए।”
आधिकारिक रिपोर्ट पर सवाल
थाईलैंड के सूरत थानी अस्पताल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वॉर्न की मौत को प्राकृतिक कारणों से हुई मौत बताया गया था। किसी साजिश की संभावना को भी खारिज कर दिया गया था। उस समय थाई पुलिस ने कहा था कि वॉर्न को पहले से हृदय रोग और अस्थमा था।
घटनास्थल की स्थिति
पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि वॉर्न के कमरे में उल्टी और खून देखा गया था। यह एक बोतल थी, लेकिन हम नहीं जानते कि वॉर्न ने इसमें से कितनी दवा ली थी। घटनास्थल पर उल्टी और खून भी देखा गया था, लेकिन हमने शीशी को वहां से हटा दिया, जैसा कि हमसे कहा गया था।”
संदिग्ध परिस्थितियां और गायब गवाह
रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि वॉर्न की मौत के बाद थाईलैंड पुलिस ने दो महिलाओं से पूछताछ की थी, जिन्होंने वॉर्न को आखिरी बार जिंदा देखा था। इन महिलाओं का मसाज पार्लर था, जिसे बाद में बंद करवा दिया गया और उन्हें जगह छोड़ने के लिए कहा गया।
डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, इन महिलाओं के गायब होने ने भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
आखिरी दिन की घटनाएं
-
वॉर्न ने उस दिन ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच टेस्ट मैच देखा था।
-
वह शाम को डिनर के लिए अपने दोस्त एंड्रयू नियोफिटू से मिलने वाले थे।
-
एंड्रयू, वॉर्न पर बनी डॉक्यूमेंट्री के कार्यकारी निर्माता भी थे।
-
जब एंड्रयू वॉर्न के कमरे पर पहुंचे, तो उन्होंने उन्हें बेहोशी की हालत में पाया।



