मुंबई। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार में तेजी नजर आ रही है। बुधवार को सेंसेक्स 418.39 अंक की बढ़त के साथ 84,289.71 पर खुला, जबकि निफ्टी 127.65 अंक उछलकर 25,822.60 पर खुला।
बुधवार को बीएसई में इटरनल, टीसीएस, भारती एयरटेल, रिलायंस आदि के शेयरों में बढ़त नजर आ रही है, वहीं आईटीसी, एशियन पेंट, टाइटन, हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर कमजोरी के साथ कारोबार करते नजर आए। निफ्टी पर मैक्स हेल्थकेयर, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टेक महिंद्रा के शेयरों में बढ़त दिखाई दी। सुबह 9:30 बजे के आसपास इटरनल लिमिटेड के शेयर 1.30% से ज्यादा बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। TCS में भी 1.30% की तेजी दर्ज हुई, जबकि टेक महिंद्रा के शेयरों में समान उछाल देखा गया। इसके अलावा इन्फोसिस में 1.14% और बजाज फिनसर्व में 1.12% की मजबूती दर्ज की गई। इसके विपरित बीईएल के शेयर 0.51% गिरे, जबकि हिंदुस्तान यूनिलीवर में 0.41% की गिरावट आई। इसके अलावा ट्रेंट के शेयर 0.33%, मारुति सुजुकी 0.23%, सन फार्मा 0.14% और आईटीसी के शेयर 0.11% तक फिसले। उल्लेखनीय है कि मंगलवार 11 नवंबर को भी बाजार में तेजी थी। सेंसेक्स 335.97 अंक प्रतिशत की तेजी के साथ 83,871.32 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 120.60 अंक प्रतिशत की उछाल दर्ज करते हुए 25,694.95 के लेवल पर बंद हुआ था।
👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market : सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में बाजार
- Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की धीमी रफ्तार, सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ कर रहे कारोबार
- Share Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के



