नई दिल्ली। सोमवार को बाजार खुलते ही शेयर बाजार नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 50 आज 0.24% बढ़कर 25,297.15 पर खुला, जबकि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) सेंसेक्स 0.23% बढ़कर 82,557.20 पर खुला। सेंसेक्स ने 360 अंक की छलांग लगाई और नया रिकॉर्ड बनाया। निफ्टी 25,300 के पार पहुंच गया।
बताया जाता है कि बाजार में यह बढ़त आईटी और वित्तीय सेवा क्षेत्र के शेयरों में खरीदारी से आई। सोमवार को शेयर बाजार में बढ़त का कारण शुक्रवार को जारी जीडीपी का मजबूत आंकड़ा भी रहा। भारतीय अर्थव्यवस्था की जीडीपी वृद्धि दर अप्रैल से जून तिमाही में 6.7% रही। आगे भी बाजार मजबूत रहने की संभावना जताई जा रही है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market : सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में बाजार
- Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की धीमी रफ्तार, सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ कर रहे कारोबार
- Share Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के



