सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स 940 अंक उछला,  निफ्टी में 298 अंकों की बढ़त

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 940 अंकों की बढ़त के साथ 77,958 के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह  निफ्टी भी 298 अंकों की बढ़त के साथ  24,330 के करीब पहुंच गया।

बाजार में तेजी के कारण

आज के कारोबार में ग्लोबल संकेतों का असर दिखाई दिया। अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते की खबरों ने बाजार में सकारात्मक माहौल बनाया। निवेशकों ने आज जमकर खरीदारी की। आज केवल बड़े शेयर ही नहीं, बल्कि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। दोनों इंडेक्स करीब 2% तक चढ़े, जो बाजार में मजबूत निवेशक भरोसे का संकेत है।

बैंकिंग शेयरों में जबरदस्त तेजी

आज की तेजी  में बैंकिंग शेयरों का बड़ा योगदान रहा। निजी बैंक और PSU बैंक इंडेक्स में 2-3% तक की तेजी देखने को मिली। सरकार द्वारा व्यवसायों के लिए क्रेडिट गारंटी स्कीम को मंजूरी मिलने से बैंकिंग सेक्टर को सपोर्ट मिला। ऑटो, मेटल, फार्मा और रियल्टी सेक्टर भी 1-2% तक चढ़े। इसके विपरित एफएमसीजी और पावर सेक्टर में हल्की गिरावट देखने को मिली, जिससे बाजार की तेजी थोड़ी सीमित रही।

इन शेयरों में दिखी सबसे ज्यादा तेजी

निफ्टी में इंटरग्लोब एविएशन, ट्रेंट, टाटा मोटर्स, श्रीराम फाइनेंस और एशियन पेंट्स जैसे शेयरों ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, ओएनजीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी और एलएंडटी के शेयरों में गिरावट देखी गई।

कई शेयरों में जमकर खरीदारी

बुधवार के कारोबार में सेंसेक्स  के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी इंडिगो, ट्रेन्ट, एशियन पेंट्स, एसबीआईएन और इटनरल के शेयरों में रही।

निफ्टी ऑटो समेत अधिकांश इंडेक्स हरे निशान में

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज लगभग सभी इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। निफ्टी ऑटो, फार्मा, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक और रियल्टी इंडेक्स में 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई। इसके अलावा निफ्टी मीडिया, मेटल और हेल्थकेयर इंडेक्स में भी 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी रही। निफ्टी आईटी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स और ऑयल एंड गैस इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए हैं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सीहोर में वन विभाग की कार्रवाई पर शिवराज ने मुख्य सचिव से की बात, बोले- सीएम से करूंगा चर्चा

सीहोर में वन विभाग की कार्रवाई पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्य सचिव से बात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से चर्चा कर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया।

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर बनाई 2-1 की बढ़त

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर 2-1 की बढ़त बनाई। अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया।

श्रमोदय आवासीय स्कूल के 13 बच्चों को उल्टी-पेट दर्द, खाने में छिपकली मिलने का दावा

भोपाल के श्रमोदय आवासीय विद्यालय में 13 बच्चों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत। खाने में छिपकली मिलने का दावा किया गया। जांच जारी है।

विरोध प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी बोले- पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा

राहुल गांधी ने पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा की घोषणा की है। विपक्ष ने चुनाव आयोग से जुड़ी मांगें रखी हैं।

IND vs WI: होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया ने 15 मैच खेले, जानें रिकॉर्ड

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया ने अब तक 15 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है।

इंदौर में वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला, होलकर स्टेडियम में बड़े स्कोर की उम्मीद

इंदौर में भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

दिल्ली-चेन्नई IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में आग, हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली-चेन्नई IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने के बाद विमान को हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

दिल्ली पुलिस ने प्रोटेस्ट पर प्रेस कॉन्फेंस में कहा, ‘CJP ने कानून का पालन नहीं किया’

दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'CJP ने कानून का पालन नहीं किया।' पुलिस ने सुरक्षा कारणों से प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी।

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने 12 अक्टूबर के विरोध को बताया दूसरा स्वतंत्रता संग्राम

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 12 अक्टूबर के विरोध को दूसरा स्वतंत्रता संग्राम बताया। यह आंदोलन मतदान अधिकारों की सुरक्षा के लिए है।

कॉकरोच जनता पार्टी ने पुलिस के अमानवीय व्यवहार पर उठाए गंभीर सवाल

कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली पुलिस के अमानवीय व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।