पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय खेलों पर जारी रहेगी रोक, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिबंध नहीं

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय खेल संबंधों पर रोक आगे भी जारी रहेगी। बुधवार को खेल मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि  अंतरराष्ट्रीय और बहुपक्षीय प्रतियोगिताओं में दोनों देशों के खिलाड़ियों की भागीदारी पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा।

खेल मंत्रालय ने कहा कि खिलाड़ियों, टीम अधिकारियों, तकनीकी स्टाफ और अंतरराष्ट्रीय खेल संगठनों के पदाधिकारियों के लिए वीजा प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा, ताकि भारत को एक पसंदीदा खेल स्थल के रूप में स्थापित किया जा सके। सभी राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ), भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) और भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) को जारी सर्कुलर में मंत्रालय ने कहा कि द्विपक्षीय खेल प्रतियोगिताओं के संदर्भ में भारतीय टीमें पाकिस्तान नहीं जाएंगी और न ही पाकिस्तानी टीमों को भारत में खेलने की अनुमति दी जाएगी। सर्कुलर में आगे कहा गया कि अंतरराष्ट्रीय और बहुपक्षीय प्रतियोगिताओं के मामले में निर्णय अंतरराष्ट्रीय खेल संस्थाओं के नियमों और भारतीय खिलाड़ियों के हितों को ध्यान में रखकर लिया जाएगा।

पहलगाम हमले के बाद से बिगड़े हालात

भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले साल अप्रैल में हुए पहलगाम हमले के बाद से हालात बिगड़े हैं।  क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी टूर्नामेंट्स में मुकाबले हुए लेकिन हैंडशेक नहीं हुआ। अब भारत सरकार ने दोनों टीमों के मुकाबलों के लिए प्लान साफ कर दिया है।

आने वाले समय में कई प्रतियोगिताएं

बताया जाता है कि  महीनों में भारतीय और पाकिस्तानी एथलीटों का कई बार आमना-सामना होने की संभावना है। जुलाई-अगस्त में राष्ट्रमंडल खेलों में और सितंबर-अक्टूबर में एशियाई खेलों में। भारत और पाकिस्तान अगले कुछ महीनों में हॉकी टूर्नामेंटों में भी कम से कम तीन बार एक-दूसरे का सामना करने वाले हैं। 23 और 26 जून को लंदन में FIH प्रो लीग में और फिर 19 अगस्त को एम्स्टर्डम में विश्व कप में।  इसके अलावा अगले साल 2027 वनडे वर्ल्ड कप में दोनों टीमें टक्कर देंगी।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा, सबकी होगी भागीदारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा।

भाजपा सांसद हिमाद्री सिंह और पति नरेंद्र मरावी का तलाक, 5 साल से थे अलग

भाजपा सांसद हिमाद्री सिंह और पति नरेंद्र मरावी का तलाक अब आधिकारिक हो गया है। 5 साल से अलग रहने के बाद 3 सितंबर 2026 को तलाक की डिक्री पारित हुई।

BRICS समिट: पुतिन-जिनपिंग के साथ भारत बना ग्लोबल लीडर, 32 देशों ने जताया समर्थन

ब्रिक्स समिट में भारत ने पुतिन-जिनपिंग के साथ मिलकर वैश्विक नेतृत्व की भूमिका निभाई। 32 देशों ने भारत का समर्थन किया।

गुजरात में नाले का पानी बढ़ता तो पीएम पहुंच जाते, बिहार से भेदभाव पर तेजस्वी की टिप्पणी

तेजस्वी यादव ने बिहार से भेदभाव पर टिप्पणी की। गुजरात में नाले के पानी पर करोड़ों खर्च, बिहार में बाढ़ की तबाही पर सरकार मौन।

TMC के 17 बागी सांसद भाजपा में होंगे शामिल, दुर्गा पूजा से पहले बंगाल में ‘खेला’

TMC के 17 बागी सांसद भाजपा में शामिल होंगे। बंगाल में दुर्गा पूजा से पहले राजनीतिक खेला तेज होगा। तीन अल्पसंख्यक सांसद भाजपा में नहीं जाएंगे।

पूर्व IPS राजेश पांडेय का दावा: कराची में दाऊद इब्राहिम को मारने का था प्लान

पूर्व IPS राजेश पांडेय का दावा है कि कराची में दाऊद इब्राहिम को मारने की योजना बनाई गई थी। जानिए उनके पुलिस करियर और खुलासे।

इंदौर में 11वीं के छात्र उदय का संदिग्ध हालत में शव मिला, पिता हिरासत में

इंदौर में 11वीं के छात्र उदय का संदिग्ध शव मिला। पुलिस ने पिता को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू की है। घटनास्थल से मिली जानकारी।

भारत-मलेशिया नौसैनिक सहयोग मजबूत, INS मैसूर ने मलेशियाई जहाजों के साथ अभ्यास किया

भारत-मलेशिया नौसैनिक सहयोग मजबूत हुआ है। INS मैसूर ने मलेशियाई जहाजों के साथ अभ्यास कर रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा दिया।

अमित शाह ने कहा- भाषाई विविधता भारत की सबसे बड़ी ताकत है

अमित शाह ने हिंदी दिवस पर भाषाई विविधता को भारत की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने हिंदी को सभी भाषाओं को जोड़ने वाली भाषा बताया।

बैतूल में मां चंडी मंदिर विवाद गहराया, आदिवासी समाज ने बलि देकर किया विरोध

बैतूल में मां चंडी मंदिर विवाद गहराया है। आदिवासी समाज ने बलि देकर विरोध जताया और मंदिर प्रबंधन को लेकर मांग की है।