👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market: सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान में बंद, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market : शेयर बाजार पर आज पश्चिम एशिया के बिगड़े हालात का असर, सेंसेक्स और निफ्टी हुए लाल
- Stock Market : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त गिरावट
- Stock Market: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
0:00 left
मुंबई। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। आज बीएसई सेंसेक्स 319.07 अंकों की बढ़त के साथ 83,535.35 अंकों पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी भी 82.05 अंकों की तेजी के साथ 25,574.35 अंकों पर बंद हुआ।
आज के कारोबार में सेंसेक्स की 30 में से 18 कंपनियों के शेयरों बढ़त रही, जबकि 12 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी की 50 में से 32 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए, जबकि 18 कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल इंफोसिस के शेयर सबसे ज्यादा 2.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि ट्रेंट के शेयर में सबसे ज्यादा 7.40 प्रतिशत की गिरावट रही। सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में आज एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, टाटा मोटर्स पैसेंजर कार, टीसीएस, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व, टाइटन, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एलएंडटी, टेक महिंद्रा, मारुति सुजुकी, बीईएल, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और टाटा स्टील के शेयरों में तेजी रही। इसके विपरित एटरनल, पावरग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक, एक्सिस बैंक, अडाणी पोर्ट्स, एनटीपीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, सन फार्मा और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में गिरावट रही।



