दूसरे चरण के मतदान से पहले तेजस्वी यादव का चुनाव आयोग पर आरोप, कहा-भाजपा शासित प्रदेशों से बुलवाई गईं सुरक्षा बलों की 208 कंपनियां

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार 11 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होना है। इससे पहले सोमवार को राजद नेता तेजस्वी यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग से पूछा कि चुनाव में भाजपा शासित प्रदेशों से ही सुरक्षा बल क्यों बुलाई गई। 208 कंपनियां भाजपा शासित राज्य की लगाई गई हैं। 68% पुलिस ऑबजर्वर बीजेपी शासित राज्यों से हैं।

तेजस्वी यादव ने कहा कि पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को हुआ और आज 10 नवंबर 4 दिन बाद भी आकड़े सार्वजनिक नहीं किए गए हैं कि कितने पुरुष और कितनी महिलाओं ने मतदान किया। कोई भी आधिकारिक आंकड़ा नहीं आया है। पहले भी मैन्युअली उसी दिन आंकड़ा सामने आता था और तकनीक का जमाना है फिर भी आंकड़ा क्यों छिपाया जा रहा है? 11 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान है और 14 नवंबर को परिणाम आएंगे लेकिन 14 तक पता ही नहीं चलेगा कि किस अनुपात में मतदान हुआ है।

👉 यह भी पढ़ें:

पीएम मोदी पर भी साधा निशाना

तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्राट चौधरी, दिलीप जायसवाल, मंगल पांडे का भ्रष्टाचार नहीं दिखा? पीएम ने बिहार के दुर्दांत अपराधियों के साथ मंच साझा किया। क्या प्रधानमंत्री को उल्लास पांडे, मनोरमा देवी, आनंद मोहन, सुनील पांडे, अनंत सिंह, राज वल्लभ साधु महात्मा लगते हैं? सृजन घोटाले के मुख्य आरोपी विपिन शर्मा का विशेष पास बनवाकर हवाई अड्डे पर बुलाकर उन्होंने पीठ ठोका है।

बिहार को बाहरी लोगों से कर रहे नियंत्रित

तेजस्वी ने दावा किया कि बिहार में चुनावी ड्यूटी के लिए कुल 208 कंपनियां उन राज्यों से भेजी गई हैं, जहां भाजपा की सरकारें हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में 68 प्रतिशत पुलिस पर्यवेक्षक भी भाजपा शासित राज्यों से आए हैं। राजद नेता ने कहा कि बिहार को बाहरी लोगों की ओर से नियंत्रित करने की साजिश चल रही है, लेकिन बिहार की जनता इसे कभी स्वीकार नहीं करेगी। अमित शाह और अन्य लोग बिहार पर नियंत्रण चाहते हैं, लेकिन यह संभव नहीं होगा।

अब आएगी नौकरी वाली सरकार

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के लोग इस बार इतिहास रचने जा रहे हैं। इस बार नौकरी वाली सरकार लाने जा रहे हैं। पूरे बिहार में लोग बदलाव चाहते हैं। पहले चरण में लोगों ने इस आधार पर वोट किया। कलम राज को लाने जा रहे हैं। बिहार सबसे विकसित राज्य बनेगा। 20 साल में केवल सुर्खियों में रहा, सफलताओं में कहीं नहीं रहा। 14 तारीख के बाद सफलताओं में गिना जाएगा।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम जांच के दायरे में

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला उजागर, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के संदिग्ध क्लेम जांच के दायरे में हैं। यह मामले योजना की विश्वसनीयता को चुनौती देते हैं।

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- चुनावों में कांग्रेस लगातार हार रही है

अमित शाह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव हार रही है। उन्होंने 2029 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की भविष्यवाणी की।

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी का दो टूक जवाब-सर्वसम्मति से पारित हुआ था प्रस्ताव, नहीं रोक सकते प्रोजेक्ट

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी ने मास्टर प्लान को लेकर उठाई गई आपत्तियों पर जवाब दिया। कमेटी ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों को रोकने की मांग को अस्वीकार्य बताया।

इंदौर की बदहाल सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट नाराज, सुनवाई के दौरान उठे कई मुद्दे

इंदौर की खराब सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने नगर निगम और विभागों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। यातायात सुधार के लिए कई सुझाव भी दिए गए।

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग में 22 लाख टिकट बिके, 42 करोड़ से अधिक कमाई

रजनीकांत की जेलर 2 की एडवांस बुकिंग में 22 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। कुल कमाई 42 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई है।

ओवैसी का पीएम पर निशाना, कहा- पश्चिमी देशों की ‘गोरी चमड़ी’ से डरते हैं मोदी

ओवैसी ने आजमगढ़ में कहा, मेरी दाढ़ी सफेद हो गई पर मैं अभी तक सेट नहीं हुआ। उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा।

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का किया समर्थन, कहा देश को एकजुट होना होगा

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने देश को एकजुट होकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग तक विरोध जारी रखने को कहा।

शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली

शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली दिखी और बाजार पूंजीकरण बढ़ा।

पीयूष गोयल ने किया राहुल गांधी पर हमला, कहा- कांग्रेस ने बनाया था CEC को मंत्री-राज्यपाल

पीयूष गोयल ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा कांग्रेस ने बनाया था CEC को मंत्री-राज्यपाल। चुनाव आयोग की स्वतंत्रता पर बहस तेज।

NEET परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक रोकने टास्क फोर्स ने लास्ट मिनट तैयारी प्रस्तावित किया

NEET परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक रोकने के लिए टास्क फोर्स ने अंतिम समय में प्रश्नपत्र बनाने का सुझाव दिया है। यह कदम परीक्षा की सुरक्षा बढ़ाएगा।