एग्जिट पोल को झुठलाते हुए बोले तेजस्वी यादव, 14 नवंबर को महागठबंधन की जात होगी, 18 को लेंगे शपथ

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में द्वितीय चरण के मतदान के बाद मंगलवार को आए एग्जिट पोल के सारे अनुमानों को राजद नेता और महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव ने नकार दिया है। तेजस्वी ने बुधवार को मीडिया से कहा कि बिहार की जनता का आशीर्वाद हमें मिल चुका है। आप लोग मेरी बात लिख लीजिए, 14 नवंबर को मैं मुख्यमंत्री बनने जा रहा हूं।

तेजस्वी ने कहा कि कहा कि इस बार लोगों का उत्साह और समर्थन 1995 से भी बेहतर देखने को मिला है। जनता ने भारी मतदान कर मौजूदा सरकार के खिलाफ वोट दिया है। यह जनता का स्पष्ट जनादेश है कि अब बिहार में बदलाव तय है। तेजस्वी ने कहा कि वे सबसे पहले सभी सहयोगी दलों, कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का दिल से आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़चढ़कर भाग लिया। लोगों ने बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ वोट दिया है और आने वाला परिणाम बिहार की नई दिशा तय करेगा।

भाजपा और एनडीए के पसीने छूट रहे

तेजस्वी ने कहा कि हमने पहले भी कहा था कि 14 तारीख को नतीजे होंगे और 18 को शपथ ग्रहण होगा। यह निश्चित तौर पर होने जा रहा है, भाजपा और एनडीए के पसीने छूट रहे हैं। वे लोग बौखलाहट में हैं और बेचैन हैं। कल वोटिंग के दौरान लोग बड़ी कतारों में खड़े थे। लोग खड़े रहे और एग्जिट पोल आता है यानी मतदान अभी खत्म नहीं हुआ कि एग्जिट पोल गया। इस तरह के सर्वे को लेकर हम किसी खुशफहमी में रहते हैं और ही गलत फहमी में रहते हैं। ये सर्वे केवल मनोवैज्ञानिक तौर पर जितने भी अधिकारी चुनाव में लगे हुए हैं, उनके दबाव में लाया गया है। तेजस्वी ने कहा कि ये सब पीएम और अमित शाह के इशारे पर किए गए सर्वे हैं ताकि लोगों पर मानसिक दबाव बनाया जा सके।

इस बार मतदान करने वालों की संख्या ज्यादा

तेजस्वी ने कहा कि 2020 के मुकाबले इस बार 72 लाख ज्यादा लोगों ने मतदान किया है .यह इस बात का संकेत है कि जनता ने बदलाव के लिए वोट दिया है। उन्होंने आगे कहा कि एनडीए अभी तक यह भी तय नहीं कर पाई कि उनका मुख्यमंत्री चेहरा कौन है, जबकि जनता महागठबंधन के नेतृत्व में नई सरकार बनाने के मूड में है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Taslima Nasreen : 20 साल बाद कोलकाता आएंगी तसलीमा नसरीन, बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद हो रही है वापसी

बांग्लादेशी निर्वासित लेखिका तसलीमा नसरीन लगभग 20  साल बाद कोलकाता वापस आ रही हैं। 1 अगस्त को वह कोलकाता के रवींद्र सदन में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। यह जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है।