मुंबई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 19 जून को शेयर बाजार में भारी गिरावट नजर आई। कारोबार की शुरुआत में ही बीएसई सेंसेक्स 732.19 अंक गिरकर 76,677.79 पर पहुंच गया, वहीं निफ्टी 200.10 अंक का गोता लगाकर 23,967.90 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। सुबह 9.30 बजे सेंसेक्स 820.75 अंक की गिरावट के साथ 76,589.23 अंक पर आ गया, जबकि निफ्टी भी 220.60 अंक टूटकर 23,947.40 अंक पर था।
सेंसेक्स के 24 शेयर लाल निशान में खुले
आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयर गिरावट के साथ खुले। इन्फोसिस में सबसे ज्यादा 7.39 फीसदी गिरावट आई। इसके अलावा टेक महिंद्रा, टीसीएस, एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील, इटरनल में भी जबरदस्त गिरावट रही। दूसरी ओर एनटीपीसी, पावरग्रिड, सन फार्मा और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर गिरावट के साथ खुले। एजीएम से पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर फ्लैट खुला।
👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त गिरावट
- Stock Market: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market : सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market : सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों उछले
आईटी सेक्टर्स के शेयरों के बुरे हाल
आज आईटी सेक्टर्स के बड़े शेयरों में भारी बिकवाली दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा नुकसान इंफोसिस (INFY) को हुआ, जो -7.77% की भारी गिरावट के साथ ₹1,039.90 पर आ गया। इसके अलावा, टेक महिंद्रा 6.56%, टीसीएस 6.16%, एचसीएल टेक 5.50% और विप्रो 3.74% में गिरावट आई है।
कुछ शेयरों ने दिया बाजार को सहारा
बाजार में इस बड़ी गिरावट के बीच कुछ कंपनियों के शेयरों ने हरे निशान में रहकर बाजार को थोड़ा सहारा देने की कोशिश की। अडाणी एंटरप्राइजेज 0.92% की बढ़त के साथ ₹3,041.00 पर टॉप गेनर रहा। इसके साथ ही सरकारी बिजली कंपनी एनटीपीसी (NTPC) ने 0.75% की मजबूती दिखाते हुए ₹364.65 का स्तर छुआ। सिप्ला, बजाज ऑटो, आईसीआईसीआई बैंक और मैक्स हेल्थकेयर के शेयर भी भारी बिकवाली के बावजूद मजबूती से टिके रहे।
इस गिरावट के क्या हैं कारण
इस गिरावट की मुख्य वजह ग्लोबल आईटी कंपनी एक्सेंचर द्वारा अपने FY26 रेवेन्यू ग्रोथ अनुमान को घटाना और कमजोर मांग की चेतावनी देना रहा। एक्सेंचर के शेयर अमेरिकी बाजार में लगभग 18% टूट गए, जिसका असर भारतीय आईटी कंपनियों पर भी पड़ा। इन्फोसिस में 7.6%, टेक महिंद्रा में 6.3%, टीसीएस में 6%, एचसीएल टेक में 5.3% और विप्रो में 3.6% की गिरावट दर्ज की गई। एक्सेंचर ने मध्य-पूर्व में चुनौतियों और ग्राहकों के खर्च में सुस्ती को इसकी बड़ी वजह बताया है।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों के हाल
एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख रहा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी (Kospi) 2.8% और जापान का निक्केई 225 0.8% की बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं, हांगकांग के हैंग सेंग और चीन के शंघाई कंपोजिट में गिरावट दर्ज की गई। चीन, हांगकांग और ताइवान के बाजार कुछ छुट्टियों के कारण बंद भी रहे।अमेरिकी बाजार अमेरिकी बाजारों में जूनटींथ की छुट्टी के कारण NYSE और नैस्डैक बंद रहे। हालांकि, गुरुवार के कारोबारी सत्र में अमेरिकी बाजारों में अच्छी तेजी देखने को मिली थी और S&P 500 इंडेक्स 1.1% ऊपर बंद हुआ था। यूरोपीय बाजार लंदन के FTSE 100 में 1% से अधिक की गिरावट आई, जबकि फ्रांस का CAC 40 और जर्मनी का DAX सपाट कारोबार करते देखे गए।



