मुंबई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 8 मई को शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 516 अंक गिरकर 77,328 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 150 अंक टूटकर 24,176 के स्तर पर पहुंच गया।
आज के कारोबार में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के तिमाही नतीजों के बाद निवेशकों ने जमकर मुनाफावसूली की। इसका असर शेयर पर साफ दिखाई दिया और एसबीआई का शेयर करीब 6 प्रतिशत तक टूट गया। इसके चलते पूरे बैंकिंग सेक्टर में दबाव बन गया। निफ्टी पर एसबीआई के अलावा कोल इंडिया, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस और एक्सिस बैंक के शेयर में भी गिरावट रही। इधर, एशियन पेंट्स, अपोलो हॉस्पिटल, टाटा कंज्यूमर, अडानी पोर्ट्स और टाइटन में खरीदारी देखने को मिली।
👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार हुआ लाल, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- सप्ताह के पहले कारोबारी दिन हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी
- Stock Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में हरियाली, सेसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market: सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market: सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार की सुस्त चाल, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में
आज इन सेक्टर्स में ज्यादा रही गिरावट
आज के कारोबार में पीएसयू बैंक इंडेक्स सबसे ज्यादा टूटा और इसमें करीब 3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई। इसके अलावा ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 1 प्रतिशत और प्राइवेट बैंक, मेटल, एनर्जी, पावर और रियल्टी सेक्टर में भी कमजोरी रही। आईटी, एफएमसीजी, हेल्थकेयर और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर ने बाजार को संभाला।
सेंसेक्स में एशियान पेंट्स और टाइटन में तेजी
आज के कारोबार में Sensex के 30 शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। सबसे ज्यादा खरीदारी Titan, Asian Paints, Adani Ports, Infosys और HCL Tech जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ SBIN, Axis Bank, HDFC Bank, Bajaj Finance और UltraTech Cement के शेयर टॉप लूजर्स रहे।



