सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार में दिख रही हरियाली, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ऊपर जाकर कर रहे कारोबार

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। सप्ताह के दूसरे काराबोरी दिन मंगलवार 9 सितंबर को शेयर बाजार में हरियाली नजर आ रही है। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों हरे निशान पर खुले। खबर लिखे जाने तक बीएसई सेंसेक्स 371 अंक की बढ़त के साथ 81,159 पर कारोबार कर रहा था, वहीं निफ्टी 104 अंक ऊपर चढ़कर 24,877 पर पहुंच गया था।

आज सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस, टेक महिंद्रा, टीसीएस, एचसीएल टेक, अदाणी पोर्ट्स और एलएंडटी फायदे में दिख रहे हैं, वहीं टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे शेयरों में गिरावट नजर आ रही है। निफ्टी पर आज डॉ. रेड्डीज़ लैब्स, टेक महिंद्रा, हीरो मोटोकॉर्प, टीसीएस और बजाज फिनसर्व तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। इधर, टाइटन, श्रीराम फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा कंज्यूमर और टाटा मोटर्स के शेयरों में गिरावट नजर आ रही है। आज कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और रियल्टी को छोड़कर अधिकांश सेक्टर्स में तेजी बनी हुई है। खासकर आईटी इंडेक्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1.4% की बढ़त दर्ज की है। वहीं, बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक फिलहाल स्थिर रुझान के साथ सीमित दायरे में कारोबार कर रहे हैं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, कई कांग्रेसी नेता सवार

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट को नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट में कई कांग्रेसी नेता सवार थे। रनवे खराबी डायवर्जन की वजह बनी।

रघुवीर यादव को मिला राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, 39वीं पुण्यतिथि पर खंडवा में समारोह

खंडवा में 39वीं पुण्यतिथि पर रघुवीर यादव को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान मिला। यह पुरस्कार सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया गया।

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम जांच के दायरे में

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला उजागर, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के संदिग्ध क्लेम जांच के दायरे में हैं। यह मामले योजना की विश्वसनीयता को चुनौती देते हैं।

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- चुनावों में कांग्रेस लगातार हार रही है

अमित शाह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव हार रही है। उन्होंने 2029 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की भविष्यवाणी की।

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी का दो टूक जवाब-सर्वसम्मति से पारित हुआ था प्रस्ताव, नहीं रोक सकते प्रोजेक्ट

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी ने मास्टर प्लान को लेकर उठाई गई आपत्तियों पर जवाब दिया। कमेटी ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों को रोकने की मांग को अस्वीकार्य बताया।

इंदौर की बदहाल सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट नाराज, सुनवाई के दौरान उठे कई मुद्दे

इंदौर की खराब सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने नगर निगम और विभागों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। यातायात सुधार के लिए कई सुझाव भी दिए गए।

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग में 22 लाख टिकट बिके, 42 करोड़ से अधिक कमाई

रजनीकांत की जेलर 2 की एडवांस बुकिंग में 22 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। कुल कमाई 42 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई है।

ओवैसी का पीएम पर निशाना, कहा- पश्चिमी देशों की ‘गोरी चमड़ी’ से डरते हैं मोदी

ओवैसी ने आजमगढ़ में कहा, मेरी दाढ़ी सफेद हो गई पर मैं अभी तक सेट नहीं हुआ। उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा।

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का किया समर्थन, कहा देश को एकजुट होना होगा

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने देश को एकजुट होकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग तक विरोध जारी रखने को कहा।

शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली

शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली दिखी और बाजार पूंजीकरण बढ़ा।