👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market: सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान में बंद, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market : शेयर बाजार पर आज पश्चिम एशिया के बिगड़े हालात का असर, सेंसेक्स और निफ्टी हुए लाल
- Stock Market : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त गिरावट
- Stock Market: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market : सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
0:00 left
मुंबई। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट नजर आई। बीएसई सेंसेक्स 258.52 अंकों की गिरावट के साथ 81,377.39 अंकों पर खुला। एनएसई निफ्टी ने 68.25 अंकों के नुकसान के साथ 24,899.50 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की। देखते ही देखते सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 81,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 200 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 24,750 के स्तर पर कारोबार करने लगा।
मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 5 कंपनियों के शेयर ही हरे निशान में खुले और बाकी 21 कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही, जबकि 4 कंपनी के शेयर बिना किसी बदलाव के खुले। निफ्टी 50 की सिर्फ 14 कंपनी के शेयर हरे निशान में खुले, जबकि 35 कंपनी के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में नजर आए। 1 कंपनी के शेयर बिना बदलाव के साथ खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टाइटन के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले और सनफार्मा के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.97 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में आज हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर 0.37 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.12 प्रतिशत, ट्रेंट 0.08 प्रतिशत और एसबीआई के शेयर 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले। मंगलवार को टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और बीईएल के शेयर बिना किसी बदलाव के खुले।



