जम्मू-कश्मीर के डोडा में बादल फटने से तबाही, सैलाब में कई मकान बहे, चार लोगों की मौत, वैष्णो देवी की यात्रा रुकी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

श्रीनगर। जम्मू–कश्मीर में लगातार बारिश हो रही है। मंगलवार को डोडा में बादल फटने से तबाही मच गई है। बताया जाता है कि 10 से अधिक मकान बह गए और चारों तरफ पानी ही पानी है। अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। इस तबाही के कारण वैष्णो देवी यात्रा भी फिलहाल रोक दी गई है।

बताया जाता है कि अचानक आए सैलाब में दस से अधिक घर बर्बाद हो गए हैं। इलाके में राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। डोडा में चिनाब नदी बेहद खतरनाक स्तर पर बह रही है। बांधों को किसी भी तरह के नुकसान से बचाने के लिए बघलियार पावर प्रोजेक्ट और सलाल प्रोजेक्ट के गेट खोले जा सकते हैं। इस घटना से पहले ही मौसम विभाग ने कठुआ, सांबा, डोडा, जम्मू, रामबन और किश्तवाड़ जिलों सहित कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी थी। एहतियातन कई क्षेत्रों में स्कूलों को बंद कर दिया था। इसके साथ ही, ग्रामीणों को भी अलर्ट पर रखा गया था।

👉 यह भी पढ़ें:

वैष्णो देवी यात्रा रोकी

बादल फटने की घटना के बाद जम्मू–श्रीनगर हाईवे बंद कर दिया, वैष्णोदेवी की भी यात्रा रोक दी गई है गए हैं। जम्मू–कश्मीर के भदरवाह में ऐतिहासिक शिव मंदिर और पांडु गुफा मंदिर बाढ़ की चपेट में है। मंदिर के पुजारी बाकी सदस्यों को सुरक्षित जगह भेजा गया।

कटरा जाने वाली रेल सेवाएं ठप

कटरा–संगर रेलवे स्टेशन के बीच टनल नंबर 16 पर भूस्खलन हुआ है। इसके चलते रेल सेवाएं फिलहाल बंद कर दी गई हैं। ट्रैक पर मलबा गिरने से ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। रेलवे की टीमें मौके पर पहुंचकर ट्रैक को साफ करने और हालात सामान्य बनाने में जुटी हुई हैं। कटरा जाने वाली रेल सेवाएं भूस्खलन की वजह से अस्थायी रूप से ठप हैं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मध्यप्रदेश में गूगल मैप की गलती से 15 बेगुनाहों की मौत, ट्रक चालक और मालिक गिरफ्तार

मध्यप्रदेश में गूगल मैप की गलती से 15 बेगुनाहों की मौत हुई। ट्रक चालक और मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री ने मुआवजा घोषित किया।

ग्वालियर हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा

ग्वालियर हादसे पर पीएम मोदी ने शोक जताया और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की। मध्य प्रदेश सरकार ने भी आर्थिक सहायता का ऐलान किया।

इंदौर में पुलिस वैन से भागे धार के दो आरोपी, राजकुमार ब्रिज के पास कूदे

इंदौर में पुलिस वैन से भागे धार के दो आरोपी राजकुमार ब्रिज के पास कूदे। पुलिस ने एमजी रोड थाने में FIR दर्ज कर मामला दर्ज किया।

मध्यप्रदेश में 1 नवंबर से शस्त्र लाइसेंस होंगे पूरी तरह ऑनलाइन, ऑफलाइन बंद

मध्यप्रदेश में 1 नवंबर से शस्त्र लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन हो जाएगी। ऑफलाइन आवेदन बंद कर दिए जाएंगे। NDAL-ALIS पोर्टल से आवेदन जरूरी होगा।

इंदौर की सिंधी कॉलोनी में आज से शुरू होगा पारंपरिक सिंधी गरबा उत्सव

इंदौर की सिंधी कॉलोनी में आज से पारंपरिक सिंधी गरबा उत्सव शुरू हो रहा है। यह आयोजन नवरात्रि के दौरान शाम 7 बजे से सक्खर पैलेस में होगा।

इंदौर में प्रधान आरक्षक की आय से अधिक संपत्ति का मामला, 5-6 फ्लैट खरीदे

इंदौर में प्रधान आरक्षक की आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आया है। लोकायुक्त ने फिरोज खान के 15 ठिकानों पर छापेमारी कर 5-6 फ्लैट जब्त किए।

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, 35 घायल

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना में 17 लोगों की मौत हुई। तेज बारिश के कारण भीड़ नियंत्रण खो गया। 35 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती।

चुनरी यात्रा के बहाने विधानसभा एक में ‘सुदर्शन चक्र’, होर्डिंग-बैनर से मंत्रीजी गायब!

इंदौर विधानसभा एक में चुनरी यात्रा के दौरान सुदर्शन गुप्ता की राजनीतिक ताकत नजर आई। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की होर्डिंग-बैनर से अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी।

विपक्ष पर बरसे रिजिजू, बोले- भारत बांग्लादेश नहीं, बड़े आए रिजीम चेंज करने वाले

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के 'रिजीम चेंज' विरोधी रवैये को गलत बताया। उन्होंने कहा कि भारत बांग्लादेश जैसा देश नहीं है।

पन्ना: धीरेंद्र शास्त्री की रथ यात्रा में बावरिया गैंग का धावा, 10 गिरफ्तार

पन्ना जिले में सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा के दौरान बावरिया गैंग ने चोरी की। 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बड़ी बरामदगी की।