मुंबई। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार 3 जून को शेयर बाजार में भारी गिरावट नजर आई। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 800 अंक से अधिक की गिरावट दिखी, एनएसई निफ्टी 24,300 से नीचे फिसल गया। सुबह 9.27 बजे सेंसेक्स 803.13 अंक गिरकर 73,846.71 अंक पर आ गया था। इसी तरह निफ्टी भी 209.35 अंक नीचे जाकर 23,274.20 अंक पर रह गया।
सेंसेक्स के 27 शेयर लाल निशान में
बुधवार को सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयर गिरावट के साथ खुले। आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट आई है। टीसीएस का शेयर सबसे ज्यादा 4.15 फीसदी टूटा। इसके अलावा इन्फोसिस, एससीएल टेक, टेक महिंद्रा, आईटीसी, इटरनल, एशियन पेंट्स और बजाज फाइनेंस में भी उल्लेखनीय गिरावट रही। दूसरी ओर एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल और टाटा स्टील में तेजी रही।
👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त गिरावट
- Stock Market: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market : सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market : सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों उछले
आज के टॉप लूजर्स और गेनर्स
आज के टॉप लूजर्स में निफ्टी में सबसे अधिक गिरावट दर्ज करने वाले शेयरों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस, टेक महिंद्रा और इटरनल शामिल रहे। इन कंपनियों के शेयरों में कमजोरी के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हुई और प्रमुख सूचकांकों पर दबाव बढ़ा। वहीं दूसरी ओर कुछ चुनिंदा शेयरों में मजबूती भी देखने को मिली। भारती एयरटेल, अडानी पोर्ट्स, अपोलो हॉस्पिटल्स, ओएनजीसी और कोल इंडिया के शेयर हरे निशान में कारोबार करते नजर आए। हालांकि इन शेयरों की तेजी व्यापक बिकवाली के असर को कम करने में पर्याप्त साबित नहीं हुई।
आज की गिरावट की क्या है वजह
जानकार आज की गिरावट की वजह पश्चिम एशिया में गहराता संकट मान रहे हैं। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो का कहना है कि ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट के बड़े हिस्से में माइन लगा दी है और कमर्शियल जहाजों पर फायरिंग की है। इससे साफ है कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता फाइनल होने में अभी लंबा समय लग सकता है। इससे कच्चे तेल की कीमत में भी आज तेजी आई है।



