आज भी लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 300 अंकों से ज्यादा की गिरावट, निफ्टी भी लुढ़का

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। गुरुवार को भी शेयर बाजार की स्थिति नहीं संभली। आज भी बाजार लाल निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 393.01 अंक गिरकर 75,546.17 अंक पर आ गया, जबकि निफ्टी 118.95 अंक गिरकर 22,813.95 अंक पर पहुंचा।

गुरुवार को सेंसेक्स की 30 में से 11 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले, जबकि 18 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। एक कंपनी का शेयर बिना किसी गिरावट के खुला। इसी तरह निफ्टी के भी 50 में से 21 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले, जबकि 27 कंपनियों के शेयर लाल निशान में खुले। दो कंपनियों के शेयर में कोई बदलाव नहीं दिखा। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल अडाणी पोर्ट्स के शेयर सबसे ज्यादा 0.39 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले थे और आईटीसी के शेयर सबसे ज्यादा 1.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया।

आज के शुरुआती कारोबार में एशियन पेंट्स के शेयर 0.25 प्रतिशत, एक्सिस बैंक, 0.20 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.11 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 0.11 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.11 प्रतिशत, टाइटन 0.07 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.06 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.04 प्रतिशत और इंफोसिस के शेयर 0.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले। मारुति सुजुकी के शेयर 1.37 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.19 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 1.02 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.89 प्रतिशत, जोमैटो 0.85 प्रतिशत, लार्सन एंड टुब्रो 0.78 प्रतिशत, सनफार्मा 0.70 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.42 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

बुधवार को भी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 28 अंक की गिरावट के साथ 75,939 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 12 अंक की गिरावट रही, ये 22,932 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, बीएसई स्मॉलकैप 1,071 चढ़कर 45,455 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में गिरावट और 13 में तेजी थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 25 में गिरावट और 25 में तेजी थी। एनएसई सेक्टोरल इंडेक्स के आईटी सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.30% की गिरावट थी।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत, अब तक 9 बाघ हुए संक्रमित

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत हो गई है। अब तक नौ बाघ इस संक्रमण से प्रभावित हुए हैं। वन विभाग उपचार में जुटा है।

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा केस, सालभर क्यों बना रहता है खतरा?

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। यह खतरा सालभर क्यों बना रहता है, इसके कारण और उपाय जानिए।

प्रभास की ‘स्पिरिट’ दिवाली 2027 में रिलीज, रणबीर की ‘रामायण 2’ से होगी टक्कर

प्रभास की 'स्पिरिट' की नई रिलीज डेट दिवाली 2027 तय हुई है। यह फिल्म रणबीर कपूर की 'रामायण: पार्ट 2' से टकराएगी। उत्साह और टकराव दोनों हैं।

राहुल गांधी बोले- मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को न्याय का सामना करना होगा

राहुल गांधी ने गोवा में मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को वोट चोरी के लिए न्याय के सामने आने की चेतावनी दी। उन्होंने कांग्रेस को संविधान का रक्षक बताया।

इंदौर की सिसासत में अब ‘पंच’ की एंट्री, सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखे नए राजनीतिक समीकरण

इंदौर में सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा ने नए राजनीतिक समीकरण बनाए हैं। भाजपा के अंदर पंच की ताकत बढ़ती दिख रही है।

IIT BHU में खुल रहा देश का पहला ‘स्कूल ऑफ फिजिकल AI’, बनेगी रोबोट मशीनें

IIT BHU में स्कूल ऑफ फिजिकल AI खुल रहा है। यह स्कूल AI आधारित रोबोटिक्स और स्मार्ट मशीनों के विकास पर केंद्रित होगा। 2027 से बी.टेक शुरू होगा।

कोलकाता भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने हाई-लेवल जांच कमेटी का गठन किया

कोलकाता भगदड़ की घटना के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सुरक्षा समीक्षा के लिए हाई-लेवल जांच कमेटी बनाई है। इस कमेटी का नेतृत्व राजेश सिन्हा कर रहे हैं।

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, जिसमें पांच श्रद्धालुओं की मौत हुई। सड़क की खराब स्थिति को हादसे का कारण माना जा रहा है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग, दिल्ली में प्रदर्शन तेज हुए

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए हैं। परिजन और विपक्ष ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग की।

अपमान का घूंट पीकर भी सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में पहुंचे विजयवर्गीय, सीएम के आने से पहले ही मार गए कलटी!

सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी सीमित रही। सीएम के आने से पहले ही विजयवर्गीय मंच से चले गए।