क्रूड वायलेंस से लैस टाइगर श्रॉफ की एडल्ट फिल्म-बागी 4

Date:

बागी 4 एक्शन थ्रिलर बागी सीरीज की चौथी कड़ी है। निर्देशक . हर्षा (कन्नड़ सिनेमा से हिंदी डेब्यू) ने इसे बनाया है, जिसमें टाइगर रॉनी के रोल में हैंएक ऐसा किरदार जो ट्रेन दुर्घटना के बाद कोमा से उबरता है और अपनी खोई हुई मोहब्बत (हरनाज संधू) के लिए बदला लेने की जंग लड़ता है। संजय दत्त विलेन हैं, सोनम बाजवा और हरनाज संधू सहायक भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी 2013 की तमिल फिल्मऐंथु ऐंथु ऐंथुसे प्रेरित है।

फिल्म रॉनी की जिंदगी के अंधेरे मोड़ से शुरू होती है, जहां वह दुःख और गुस्से में डूबा रहता है। रियलिटी और हैलुसिनेशन के बीच का कन्फ्यूजन स्टोरी को थोड़ा सस्पेंसफुल बनाता है, लेकिन दूसरी हाफ में यह एक्शनहैवी हो जाती है। टाइगर का किरदार पहले से ज्यादा इंटेंस और ब्रूटल है, जो सीरीज के फैनबेस को टारगेट करता है। संजय दत्त का रोल एक साइकोपैथिक विलेन का है, जो रावण जैसा लगता हैमहिला के लिए ऑब्सेस्ड।

टाइगर श्रॉफ एक्शन में कमाल हैंसोमरसॉल्ट्स, हाईकिक्स और ब्लडस्प्लैटर वाले स्टंट्स में उनकी फिटनेस चमकती है। इंटेंस सीन (जैसे कोमा से जागना या बदला लेना) में वे ठीक हैं, लेकिन इमोशनल डेप्थ की कमी महसूस होती है। हरनाज संधू (मिस यूनिवर्स) डेब्यू में चार्मिंग हैं, लेकिन एक्टिंग कच्ची हैं। एक्शन और VFX अच्छे है। फिल्म में क्रूड वायलेंसएनिमलस्टाइल) हैबीहेडिंग, स्लाइसिंगलेकिन सेंसर ने 23 कट्स के बाद ‘A’ सर्टिफिकेट दिया। स्टंट्स रियल लगते हैं (टाइगर ने खुद किए), लेकिन ओवरस्टाइलिश स्लोमो से थकान होती है। दूसरी हाफ में एक्शन पीसेज अच्छे हैं, पर पहले हाफ में कम।

फिल्म में बिना मकसद के एक्शन है, जो दर्शकों को ढाई घंटे कोमा में डाले रखते हैं।

केवल टाइगर श्रॉफ के फैंस के लिए दर्शनीय !

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

IRCTC Beta version Launced: अब रेल टिकट बुकिंग करना होगा आसान, रेलवे ने कई परिवर्तन किए

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी IRCTC ने अपनी नई वेबसाइट का बीटा वर्जन आम लोगों के लिए लॉन्च कर दिया है। इस बीटा वर्जन के जरिए अब टिकट बुक करना काफी आसान होगा। इसमें कई बदलाव किए गए हैं।