इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में मेघालय एसआईटी ने शिलांग कोर्ट में पेश की चार्जशीट, 790 पन्नों में दर्ज हुआ है यह अपराध

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में मेघालय पुलिस की एसआईटी ने जांच पुरी कर ली है। एसआईटी ने शिलांग कोर्ट में 790 पन्नों की चार्जशीट पेश की है। इस चार्जशीट में राजा की पत्नी सोनम और उसके बॉयफ्रेंड समेत तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया है। इस मामले में सोनम, राज समेत पांच आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं।

पूर्वी खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेक सईम ने बताया कि अतिरिक्त फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद तीन अन्य सह–आरोपियों के खिलाफ एक पूरक चार्जशीट भी दाखिल की जाएगी। इनमें प्रॉपर्टी डीलर सिलोम जेम्स, लोकेंद्र तोमर, उस इमारत का मालिक जहां राजा की हत्या के बाद सोनम छिपा हुई थी और सुरक्षा गार्ड बलबीर अहिरबार शामिल हैं। सबूतों को नष्ट करने और छिपाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए जेम्स, तोमर और अहिरवार फिलहाल जमानत पर हैं।

आरोपियों ने हत्या की बात स्वीकारी

मेघालय पुलिस ने शुक्रवार देर रात एक बयान जारी कर रहा कि उन्होंने राजा रघुवंशी की हत्या के सिलसिले में सोहरा सब–डिवीज़न के प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में शुक्रवार शाम 790 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। उन्होंने दावा किया है कि सोनम, राज कुशवाहा और तीनों हमलावरों ने हत्या में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली है। हत्या वाले स्थान की पहचान पहले ही की जा चुकी है।

2 जून को शिलांग में मिली थी राजा की लाश

उल्लेखनीय है कि राजा रघुवंशी की शादी इस साल 11 मई को सोनम से हुई थी। दोनों 20 मई को हनीमून पर मेघालय गए थे, लेकिन तीन दिन बाद दोनों लापता हो। 2 जून को रजा काशव सोहरा में वेइसाडोंग झरने के पास एक घाटी में मिला था। मेघालय एसआईटी ने अपनी जांच में दावा किया है कि सोनम रघुवंशी ने अपने कथित प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर तीन अन्य लोगों आकाश राजपूत, विशाल सिंह चौहान और आनंद कुर्मी की मदद से इस अपराध को अंजाम दिया।

यूपी के गाजीपुर से मिली थी सोनम

हत्या के बाद 9 जून को सोनम यूपी के गाजीपुर स्थित एक ढाबे पर मिली थी। इसके बाद परत–दर–परत मामले में कई खुलासे हुए। इन खुलासों ने रघुवंशी परिवार सहित सभी को चौंका दिया था। इसमें मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से तीन की जमानत हो चुकी है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ब्लूमबर्ग इकोनॉमी फोरम में पीएम मोदी बोले, भारत लोकतंत्र की जननी है

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में भारत लोकतंत्र की जननी होने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत का समृद्ध इतिहास इसकी लोकतांत्रिक ताकत है।

पंजाब में नशे का विरोध करने पर समाजसेवी परविंदर झोटा की गोली मारकर हत्या

पंजाब में नशे का विरोध करने पर समाजसेवी परविंदर झोटा की हत्या कर दी गई। मानसा जिले के मेडिकल स्टोर पर हुई यह वारदात सोशल मीडिया पर वायरल हुई।

एमपी का 234 करोड़ का लग्जरी स्टेट प्लेन जल्द होगा लॉन्च, खास वॉयस कंट्रोल केबिन सहित

मध्य प्रदेश का 234 करोड़ का लग्जरी स्टेट प्लेन जल्द लॉन्च होगा। इसमें खास वॉयस कंट्रोल केबिन और उन्नत सीटें शामिल हैं।

MP Weather Update: भोपाल-इंदौर में तेज धूप, शाम को ठंडी हवा की लहर

भोपाल-इंदौर में तेज धूप और शाम को ठंडी हवा की लहर से मौसम में बदलाव। 15-16 अक्टूबर को प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में बारिश के संकेत।

इंदौर में सस्ते माल का झांसा देकर 25 लाख रुपए की ठगी, व्यापारी के भाई को दिया ब्रीफकेस

इंदौर में सस्ते माल का झांसा देकर 25 लाख रुपए की ठगी हुई। व्यापारी के भाई को ब्रीफकेस दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

मध्य प्रदेश कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता आशा के 8 माह के शावक की मौत

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता आशा के 8 माह के शावक की मौत हुई है। वन विभाग मौत के कारणों की जांच कर रहा है।

इंदौर-दाहोद रेल परियोजना: धार-पीथमपुर रेलखंड पर 6 घंटे टॉली निरीक्षण

इंदौर-दाहोद रेल परियोजना के धार-पीथमपुर रेलखंड पर छह घंटे तक टॉली निरीक्षण किया गया। यह CRS निरीक्षण की तैयारी का अहम हिस्सा है।

इंदौर से कोच्चि के लिए 25 अक्टूबर से नई कनेक्टिंग उड़ान शुरू

25 अक्टूबर से इंदौर-कोच्चि नई कनेक्टिंग उड़ान शुरू होने जा रही है। इंडिगो इस सेवा को गोवा और पुणे के रास्ते संचालित करेगी।

एमपी के पूर्व मंत्री डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल

डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री हैं।

डिप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा सस्पेंड, शराब ठेके में गड़बड़ी के आरोप

डीप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा पर शराब ठेकों में ₹1 करोड़ रिश्वत लेने और फर्जी FDR मामले में आरोप लगे हैं। जांच के बाद उन्हें सस्पेंड किया गया है।