सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान अब मातृभूमि के नाम से होगी रिलीज, मेकर्स ने नया पोस्टर जारी कर दी जानकारी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान‘ का नाम बदल दिया गया है। मेकर्स ने नए नाम का ऐलान भी कर दिया है। नए पोस्ट के साथ सलमान खान ने खुद फिल्म के नए नाम की झलक फैंस के साथ साझा की है। अब ‘बैटल ऑफ गलवान‘ का नाम ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस‘ कर दिया गया है।

इस नए शीर्षक की सबसे बड़ी विशेषता इसकी टैगलाइन है, ‘मे वॉर रेस्ट इन पीस‘ यानी युद्ध खत्म हों। आमतौर पर युद्ध पर आधारित फिल्में वीरता और संघर्ष पर केंद्रित होती हैं, लेकिन सलमान खान ने इस टाइटल के जरिए एक वैश्विक और गहरा संदेश देने की कोशिश की है। यह टैगलाइन न केवल रणभूमि की सीमाओं की बात करती है, बल्कि पूरी दुनिया में शांति की अनिवार्यता और युद्ध के अंत की कामना को भी दर्शाती है। सामने आए पोस्ट में सलमान की आधा चेहरा दिख रहा है। वो खून से लथपथ नजर आ रहे हैं।

battle of Galwan

उल्लेखनीय है कि यह फिल्म गलवान घाटी की वास्तविक और ऐतिहासिक घटना से प्रेरित है। इस फिल्म में सलमान खान की जोड़ी चित्रांगदा सिंह के साथ जमेगी। दोनों पहली बार पर्दे पर एक साथ रोमांस करते नजर आएंगे। मेकर्स की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि ‘युद्ध‘ को लेकर सलमान खान की एक बहुत बड़ी और गहरी सोच है, जो सिर्फ लड़ाई–झगड़े की बात न करके, पूरी दुनिया में शांति की उम्मीद को जगाती है। सलमान खान फिल्म में महावीर चक्र प्राप्त कर्नल बी. संतोष बाबू के किरदार में हैं। ‘बैटल ऑफ गलवान‘ का पहला गाना 24 जनवरी 2026 को रिलीज हुआ था। अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की आवाज में इस देशभक्ति गीत का टाइटल भी ‘मातृभूमि‘ है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मध्य प्रदेश कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता आशा के 8 माह के शावक की मौत

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता आशा के 8 माह के शावक की मौत हुई है। वन विभाग मौत के कारणों की जांच कर रहा है।

इंदौर-दाहोद रेल परियोजना: धार-पीथमपुर रेलखंड पर 6 घंटे टॉली निरीक्षण

इंदौर-दाहोद रेल परियोजना के धार-पीथमपुर रेलखंड पर छह घंटे तक टॉली निरीक्षण किया गया। यह CRS निरीक्षण की तैयारी का अहम हिस्सा है।

इंदौर से कोच्चि के लिए 25 अक्टूबर से नई कनेक्टिंग उड़ान शुरू

25 अक्टूबर से इंदौर-कोच्चि नई कनेक्टिंग उड़ान शुरू होने जा रही है। इंडिगो इस सेवा को गोवा और पुणे के रास्ते संचालित करेगी।

एमपी के पूर्व मंत्री डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल

डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री हैं।

डिप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा सस्पेंड, शराब ठेके में गड़बड़ी के आरोप

डीप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा पर शराब ठेकों में ₹1 करोड़ रिश्वत लेने और फर्जी FDR मामले में आरोप लगे हैं। जांच के बाद उन्हें सस्पेंड किया गया है।

वकील की चूक से हुई थी 1093 दिन की देरी, इंदौर हाईकोर्ट ने 50 हजार की कॉस्ट माफ की

इंदौर हाईकोर्ट ने वकील की चूक की वजह से 1093 दिन की देरी को माफ किया। कोर्ट ने 50 हजार रुपये की कॉस्ट लगाई और मामले को पुनः ट्रायल कोर्ट भेजा।

असम सीएम ने कांग्रेस शासित तीन राज्यों को कहा- इस्तीफा दें, फिर बैलेट पेपर से चुनाव करें

असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस शासित राज्यों को इस्तीफा देने और बैलेट पेपर से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने चुनाव प्रणाली पर कांग्रेस के आरोपों को भी खारिज किया।

सुप्रीम कोर्ट में ECI के खिलाफ याचिका, राहुल-अखिलेश समेत कई नेताओं ने की है दायर

सुप्रीम कोर्ट में कल ECI के खिलाफ याचिका दायर की गई। राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेता इस मामले पर बहस करेंगे। मतदाता सूची में गड़बड़ी पर सवाल।

6 साल बाद बिपाशा बसु का बड़ा कमबैक, हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में अहम रोल

बिपाशा बसु ने 6 साल बाद एक्टिंग में कमबैक किया है। हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में उनका अहम रोल होगा। प्राइम वीडियो पर जल्द रिलीज।

संजय सिंह ने PM मोदी को लिखी चिट्‌ठी, वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर विशेष सत्र बुलाने की मांग

संजय सिंह ने वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर संसद में विशेष सत्र की मांग की है। उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिखकर चुनावी गड़बड़ी और पुलिस के दमन पर चर्चा की अपील की।