सलमान खान की नई फिल्म बैटल ऑफ गलवान का टीजर रिलीज, कर्नल बी.संतोष बाबू के किरदार में आ रहे हैं नजर

Date:

मुंबई। सलमान खान की नई फिल्म बैटल ऑफ गलवानका टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म में सलमान ने कर्नल बी. संतोष बाबू का किरदार निभाया है, जो साल 2020 में भारतचीन के बीच गलवान घाटी में हुई झड़प में शहीद हो गए थे। वह 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग अफसर थे। उन्हें मरणोपरांत देश के दूसरे सर्वोच्च वीरता पुरस्कार महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

टीजर में गाने की भी झलक है, जिसके बोलमेरा देश मेरी जान हैरोंगटे खड़े कर देते हैं। फिल्म को अपूर्व लाखिया ने डायरेक्ट किया है और इसमें चित्रांगदा सिंह भी हैं। फिल्म में इमोशन, एक्शन और देशभक्ति भरपूर होगी, जिसकी झलक टीजर में भी है।बैटल ऑफ गलवानके टीजर की शुरुआत सलमान खान के एक डायलॉग से होती है। लद्दाख की गलवान की घाटी में वह कर्नल बी. संतोष बाबू के किरदार में सैनिकों से बोलते हैं, ‘जवानों याद रहे, जख्म लगे तो मेडल समझना और मौत दिखे तो सलाम करना, और कहनाबिरसा मुंडा की जय। बजरंग बली की जय। भारत माता की जय।इसके बाद फिर सीन दिखाया जाता है कि सलमान हाथ में लकड़ी का एक मोटा सा लट्ठ लिए चीनी सैनिकों के सामने डटकर खड़े हो जाते हैं और साथ में बाकी सैनिक भी। और फिर सभी चीनी सैनिकों पर टूट पड़ते हैं। उनकी कनपटी से खून बह रहा है, आंखों में गुस्सा है और देश के लिए कुछ भी कर गुजरने का जज्बा। सलमान काफी दमदार लग रहे हैं। फिर जब टीजर खत्म होता है तो एक और डायलॉग आता है। सलमान बोलते हैंमौत से क्या डरना, उसे तो आना है।बैटल ऑफ गलवान‘ 17 अप्रैल 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी। फिल्म का म्यूजिक हिमेश रेशमिया ने दिया है और मूवी में कई नए कलाकार भी नजर आएंगे।

सलमान ने शेयर किया टीजर

सलमान खान ने अपने एक्स अकाउंट पर फिल्म का ऑफिशियल टीजर रिलीज किया है। इसमें वह आर्मी ऑफिसर बनकर हाथ में बंदूक की जगह लट्ठ लिए दुश्मनों के छक्के छुड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके चेहरे का एक्सप्रेशन देखते ही बनता है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सीवीसी रिपोर्ट: अदालतों में लंबित 7200+ भ्रष्टाचार मामले

सीवीसी रिपोर्ट में भ्रष्टाचार के 7,229 लंबित मामले। इनमें 409 मामले दो दशक से अधिक समय से अदालतों में रुके हैं।

निरंजन बने साइबर सेल एडीजी, 30 सूबेदारों का प्रमोशन

मध्य प्रदेश में साइबर सेल एडीजी का पदभार निरंजन बी. वायंगणकर को सौंपा गया है। 30 सूबेदारों का प्रमोशन भी किया गया है।

बैंक यूनियनों की 11 सितंबर को हड़ताल, सेवाएं प्रभावित

बैंक यूनियनों की हड़ताल से सेवाएं प्रभावित होंगी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 11 सितंबर को हड़ताल का आह्वान किया है।

अफगानिस्तान टी20 सीरीज: संजू सैमसन की भारतीय टीम में वापसी

अफगानिस्तान टी20 सीरीज में संजू सैमसन की वापसी भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में नई दिशा मिलेगी।

सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारी छात्रों की FIR रद्द की

प्रदर्शनकारी छात्रों की एफआईआर रद्द होने से सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों को राहत दी। कोर्ट ने नीट-यूजी पेपर लीक के विरोध में दर्ज एफआईआर को रद्द किया।

एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर लगाई रोक

NCLT ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर रोक लगाई। 5-सदस्यीय पीठ ने संपत्ति बिक्री पर भी रोक लगाई।

एससीओ में पीएम मोदी: आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म हों

एससीओ शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म करने की अपील की। उन्होंने आतंकवाद के इकोसिस्टम को नष्ट करने पर जोर दिया।

गोवा-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट की मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

गोवा-दिल्ली फ्लाइट के इंजन की खराबी से मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित।

आरजीपीवी को तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में बांटा जाएगा, कैबिनेट की बैठक में कई फैसले

आरजीपीवी का विभाजन, तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में होगा। कैबिनेट ने इस फैसले की मंजूरी दी।

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीरों को नमन

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह संस्थान भारतीय सेना के लिए रणनीतिक प्रशिक्षण का मुख्य केंद्र है।