👉 यह भी पढ़ें:
- Ahmedabad Airport Incident: टला बड़ा विमान हादसा! Air India और IndiGo के विमान आमने-सामने आए, आखिरी वक्त पर बची टक्कर
- Air India Flight Emergency: उड़ान के बीच अचानक मचा हड़कंप! Bird Strike के बाद करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, टला बड़ा हादसा
- महंगे ईंधन ने बिगाड़ा एयर इंडिया का उड़ान प्लान, तीन महीने तक कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बंद
- हवा में ही बंद हो गया एयर इंडिया के विमान का इंजन, पायलट ने पैन-पैन अलर्ट देकर उतारा विमान
- आसमान में मचा हड़कंप: धुएं के बीच एअर इंडिया विमान की लखनऊ में आपात लैंडिंग, यात्रियों में दहशत
- एयर इंडिया के लंदन जाने वाले विमान में आई तकनीकी खराबी, सात घंटे हवा में रहने के बाद वापस दिल्ली लौटी फ्लाइट
0:00 left
नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण दुबई को भी निशाना बनाया जा रहा है। सोमवार को दुबई के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमले से एक फ्यूल टैंक में आग लग गई। इसके बाद वहां विमानों का परिचालन बंद कर दिया गया है। एयर इंडिया ने भी दुबई की सारी उड़ानें अस्थायी तौर पर रद्द कर दी हैं।
एयर इंडिया ने एक्स पर लिखा कि दुबई में उड़ान संचालन निलंबित। दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने हवाई अड्डे से आने–जाने वाली सभी उड़ान सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। इस वजह से एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई आने–जाने वाली उड़ानें आज के लिए रद्द कर दी गई हैं। उल्लेखनीय है कि तिरुवनंतपुरम से दुबई जाने वाली अमीरात की एक फ्लाइट सोमवार को गंतव्य हवाई अड्डे पर सुरक्षा संबंधी घटना की सूचना मिलने के बाद वापस लौट आई। दरअसल दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बंद होने के बाद अमीरात की टीआरवी–डीएक्सबी उड़ान बीच रास्ते से ही लौट आई। यह विमान तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी। 353 यात्रियों और 19 चालक दल के सदस्यों वाली यह उड़ान सुबह 4.40 बजे रवाना हुई और सुबह 8.40 बजे वापस लौटी। इससे पहले, अमीरात की एक अन्य उड़ान, ईके533, जो सुबह 4.30 बजे 325 लोगों को लेकर कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुई थी, दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अचानक बंद होने के कारण वापस लौट आई और कोच्चि हवाई अड्डे पर उतरी।
दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के आसपास एक ड्रोन से संबंधित घटना के कारण आग लग गई है। इस हमले के बाद सुरक्षा के तौर पर कई सड़कों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। दुबई पुलिस ने बताया कि एयरपोर्ट रोड और एयरपोर्ट टनल को फिलहाल बंद कर दिया गया है। वहीं, वाहन चालकों से दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील की गई है। अधिकारियों के मुताबिक, इलाके में आपातकालीन राहत और बचाव कार्य जारी है, इसलिए ट्रैफिक को वहां से हटाया गया है।



