👉 यह भी पढ़ें:
- सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान अब मातृभूमि के नाम से होगी रिलीज, मेकर्स ने नया पोस्टर जारी कर दी जानकारी
- सलमान खान के पिता सलीम खान को हुआ था ब्रेन हैमरेज, अभी वेटिंलेटर पर, लीलावती हॉस्पिटल ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन
- सलमान खान की ‘नो किस’ पॉलिसी पर अरबाज खान का मज़ेदार खुलासा, बोले– “ऑफ स्क्रीन ही काफी कर लेते हैं”
- अब बहुत जल्द घर के ड्राइंगरूम में देख पाएंगे सलमान खान की सिकंदर, ओटीटी पर रिलीज की खबर आई सामने
- सलमान खान की सिकंदर : कहीं का ‘सि’, कहीं का ‘कंद’ और कहीं का ‘र’
- जान से मारने की धमकियों को लेकर बोले बॉलीवुड स्टार सलमान खान-जितनी उम्र लिखी है, उतनी लिखी है
0:00 left
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। मुंबई के वर्ली परिवहन विभाग के व्हाट्सएप नंबर पर धमकी का मैसेज आया है। मैसेज में सलमान के घर में घुसकर जान से मारने की धमकी के साथ ही उनकी कार को बम से उड़ाने की भी धमकी दी गई है।
धमकी मिलने के बाद वर्ली पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी फिलहाल धमकी देने वाले की तलाश में जुट गए हैं। संदेश कहां और कैसे भेजा गया? इसकी जांच भी शुरू कर दी गई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार को ट्रैफिक पुलिस की व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर संदेश मिलने के बाद सीनियर्स को सूचित किया। ट्रैफिक पुलिस हेल्पलाइन को हाल के दिनों में अभिनेता को निशाना बनाते हुए कई धमकी भरे संदेश मिले हैं।
एक साल पहले आज ही के दिन हुई थी फायरिंग
पिछले साल आज ही के दिन यानी 14 अप्रैल की सुबह सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर बाइक से आए दो शूटर्स ने पांच राउंड फायरिंग की थी। इस गोलीबारी में एक गोली सलमान के घर की दीवार पर भी लगी थी। एक गोली सलमान के घर पर लगे नेट को चीरती हुई अंदर लगी थी। फायरिंग करने के बाद हमलावर बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गए थे। घटना की जांच के दौरान गोलीबारी की जिम्मेदारी लेने वाला एक फेसबुक पोस्ट भी सामने आया था। पुलिस के मुताबिक यह पोस्ट कथित तौर पर जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई ने अपलोड किया था। इस हमले के बाद सलमान खान की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया था।



