महापौरजी, संघ को तो भाजपा की जरूरत नहीं, क्या भाजपा को भी संघ की जरूरत नहीं?

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। भाजपा के भारी मतों से चुने हुए महापौर पुष्यमित्र भार्गव कल नगर निगम के परिषद सम्मेलन में सड़कों के गड्‌ढों से जुड़े सवालों पर उलजलूल तर्क और जवाब देते नजर आए। महापौर से जब कांग्रेस पार्षदों ने सड़कों के गड्‌ढे पर सवाल पूछे और संघ के पथ संचलन का उदाहरण दिया तो महापौर ने कहा-संघ को भाजपा की जरूरत नहीं।

महापौर के इस जवाब पर शहर की जनता बड़ी कन्फ्यूज है। एक तो संघ और भाजपा का संबंध समझ नहीं आ रहा। लोग सोच रहे हैं कि जब संघ को भाजपा की जरूरत नहीं तो फिर संघ के स्वयंसेवक चुनावों में मतदान वाले दिन घर-घर से मतदाताओं को बाहर निकालने क्यों आते हैं? दूसरा कि संघ के लोग भाजपा में संगठन महामंत्री या प्रभारी क्यों बनते हैं? तीसरा बकौल महापौर जब संघ को भाजपा की जरूरत नहीं तो क्या भाजपा को भी संघ की जरूरत नहीं?

👉 यह भी पढ़ें:

आम जनता भी बन जाए स्वयंसेवक

महापौर के इस जवाब से तो यही लगता है कि शहर के प्रति उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं है। जो संघ चुनाव-दर-चुनाव भाजपा को इंदौर में विजयी बनाता रहा है, उसके प्रति भी वे अपनी कोई जिम्मेदारी नहीं समझते। माना कि संघ के स्वयंसेवक अपनी मदद करने में स्वयं सक्षम हैं, लेकिन इतने बड़े शहर के नगर निगम के मुखिया होने के नाते क्या आपका कोई कर्त्तव्य नहीं था? गड्ढे भरने का काम आखिर किसका है? अब चिन्ता इस बात की है कि महापौरजी कहीं यह न कह दें कि शहर की जनता भी स्वयंसेवकों की तरह सड़कों के गड्‌ढे भर दे। ऐसा भी हो सकता है कि महापौरजी कोई ऐसा अभियान चला दें कि अपने घर के सामने के गड्‌ढे लोग खुद भरें।

आखिर जिम्मेदारी से कैसे भाग सकते हैं जनप्रतिनिधि

महापौरजी, शायद यह भी भूल गए हैं कि उन्हें जनता ने इस शहर के प्रथम नागरिक के बतौर चुना है। लोकतंत्र मे कोई भी जनप्रतिनिधि अपनी जिम्मेदारी से नहीं भाग सकता। चुने जाने के बाद पद और गोपनीयता की शपथ भी दिलाई जाती है। मध्यप्रदेश के अतिरिक्त महाधिवक्ता रहे महापौर कानून के प्रकांड ज्ञानी हैं, क्या उन्हें नहीं पता कि उनकी शहर के प्रति क्या जिम्मेदारी है?

पूरे शहर ने देखा पथ संचलन का हाल

इंदौर में 5 अक्टूबर को पथ संचलन निकला था। शहर के कई इलाकों में सड़कों पर इतने गड्‌ढे थे और पानी भरा था कि वहां से पथ संचलन निकलना मुश्किल था। ऐसे में संघ के स्वयंसेवकों ने गिट्‌टी-मुरम और लकड़ी के पटिए डालकर जैसे-तैसे चलने लायक रास्ता बनाया। किसी भी तरह से पथ संचलन निकला। इसका फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जमाकर वायरल हुआ और लोगों ने भाजपा के नगर निगम की जमकर खिल्ली भी उड़ाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

जमुई में नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी मामले पर तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर साधा निशाना

जमुई में नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी मामले पर तेजस्वी यादव ने सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने सम्राट सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।

भारत ने सफलतापूर्वक परीक्षण किया KAL लॉन्ग-रेंज अटैक ड्रोन, 1000 KM तक क्षमता

भारत ने पोखरण में KAL लॉन्ग-रेंज अटैक ड्रोन का सफल परीक्षण किया। यह ड्रोन 1000 KM तक मार करने में सक्षम है।

कृष्णा गृह निर्माण संस्था के जमीन आवंटन में उलझा आईडीए, लोकायुक्त ने पत्र लिखकर मांगा जवाब

इंदौर विकास प्राधिकरण में कृष्णा गृह निर्माण संस्था को जमीन आवंटन में गड़बड़ी की शिकायत लोकायुक्त को मिली। लोकायुक्त ने आईडीए से बिंदुवार जवाब मांगा है।

लखनऊ: विवेक तिवारी हत्याकांड में प्रशांत चौधरी को 10 साल कैद

लखनऊ विवेक तिवारी हत्याकांड में अदालत ने दोषी सिपाही प्रशांत चौधरी को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। मामला 2018 का है।

भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड डील 19 अक्टूबर से लागू, किसानों-कारोबारियों को बड़ा तोहफा

भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड डील 19 अक्टूबर से लागू हो रही है। यह किसानों और कारोबारियों के लिए बड़ा तोहफा साबित होगी। व्यापार बढ़ेगा और निवेश के नए अवसर मिलेंगे।

स्टारबक्स ने चेन्नई में खोला टेक ऑफिस, थलपति विजय की बड़ी साझेदारी से 800 जॉब्स

स्टारबक्स ने चेन्नई में टेक ऑफिस खोलकर 800 नौकरियों का सृजन किया है। थलपति विजय की साझेदारी से इस परियोजना को मजबूती मिली है।

बाजार में हरियाली का माहौल, सेंसेक्स 560 अंक बढ़त के साथ बंद

बाजार में हरियाली का माहौल बना, सेंसेक्स 560 अंक उछलकर बंद। तेजी के पीछे कारण और भविष्य की संभावनाएं समझें।

एमएमए में सुचिका तारियाल की हार पर विवाद, भारत ने बेईमानी के आरोप लगाए

एमएमए में सुचिका तारियाल की हार पर भारत ने विवाद खड़ा किया। रेफरी के फैसले को चुनौती देते हुए बेईमानी के आरोप लगाए गए।

दतिया विधायक घनश्याम सिंह की विधायकी को हाईकोर्ट में चुनौती, एफिडेविट में जानकारी छिपाने का आरोप

दतिया विधायक घनश्याम सिंह की सदस्यता को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर हुई है। आरोप है कि उन्होंने चुनावी हलफनामे में 1991 की FIR छुपाई।

भारत-अमेरिका के बीच युद्ध अभ्यास 2026 जारी, सुरक्षा सहयोग और समझ बढ़ी

भारत-अमेरिका युद्ध अभ्यास 2026 जारी है, जो दोनों देशों के बीच सुरक्षा सहयोग और समझ को बढ़ा रहा है। यह अभ्यास केवल ट्रेनिंग नहीं, रिश्तों को भी मजबूत करता है।