वेनेज़ुएला की मारिया कोरीना मचाडो को मिला नोबेल शांति पुरस्कार, डोनाल्ड ट्रंप का सपना टूटा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। इस साल का नोबेल शांति पुरस्कार वेनेज़ुएला की मारिया कोरीना मचाडो को मिल गया है। इसके लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जोरदार दावेदारी कर रहे थे, लेकिन उनका सपना टूट गया। ट्रंप कोशिशों के बाद भी उन्हें सफलता नहीं मिली। साल 2025 के नोबेल शांति पुरस्कार का एलान हो गया है। इस शांति पुरस्कार से वनेजुएला की मारिया कोरिना मचाडो को सम्मानित किया गया है। इस साल के नोबेल पुरस्कार के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को कई देशों ने नामांकित किया था। हालांकि, उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया।

मारिया कोरिना मचाडो को नोबेल शांति पुरस्कार वेनेजुएला के लोगों के लिए लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने के उनके अथक कार्य और तानाशाही से लोकतंत्र में न्यायपूर्ण और शांतिपूर्ण परिवर्तन के लिए दिया जाएगा। नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने अपने प्रशस्ति पत्र में कहा है कि जब सत्तावादी सत्ता हथिया लेते हैं, तो स्वतंत्रता के उन साहसी रक्षकों को पहचानना जरूरी है जो उठ खड़े होते हैं और प्रतिरोध करते हैं। इस पत्र में कहा गया कि समिति ने इस समय वेनेजुएला पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया है।

ट्रंप के अरमानों पर फिरा पानी

अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते थे कि साल 2025 का नोबेल पीस प्राइज उनको दिया जाना चाहिए। इस साल ट्रंप ने सार्वजनिक मंचों से दावा किया कि उन्होंने कई देशों के बीच युद्ध को समाप्त कराया है। ऐसे में वह नोबेल शांति पुरस्कार के हकदार हैं। कई देशों ने उनका समर्थन भी किया था और उनके दावे को लेकर हंसी भी उड़ी थी।

कौन हैं मारिया कोरिना मचाडो, जिन्होंने डोनाल्ड ट्रंप को पछाड़कर जीता नोबेल  शांति पुरस्कार - Nobel Peace Prize Maria Corina Machado Venezuela leader  setback for Donald trump ntc ...

10 दिसंबर को ओस्लो में होंगी सम्मानित

मारिया कोरिना मचाडो को लगभग 1.2 मिलियन डॉलर मूल्य का नोबेल शांति पुरस्कार 10 दिसंबर को ओस्लो में प्रदान किया जाएगा। इसी दिन स्वीडिश उद्योगपति अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि है। उन्होंने ही 1895 में अपनी वसीयत में इस पुरस्कार की स्थापना की थी। इस साल कुल मिलाकर 338 व्यक्तियों और संगठनों को शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया गया था।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

जमुई में नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी मामले पर तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर साधा निशाना

जमुई में नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी मामले पर तेजस्वी यादव ने सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने सम्राट सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।

भारत ने सफलतापूर्वक परीक्षण किया KAL लॉन्ग-रेंज अटैक ड्रोन, 1000 KM तक क्षमता

भारत ने पोखरण में KAL लॉन्ग-रेंज अटैक ड्रोन का सफल परीक्षण किया। यह ड्रोन 1000 KM तक मार करने में सक्षम है।

कृष्णा गृह निर्माण संस्था के जमीन आवंटन में उलझा आईडीए, लोकायुक्त ने पत्र लिखकर मांगा जवाब

इंदौर विकास प्राधिकरण में कृष्णा गृह निर्माण संस्था को जमीन आवंटन में गड़बड़ी की शिकायत लोकायुक्त को मिली। लोकायुक्त ने आईडीए से बिंदुवार जवाब मांगा है।

लखनऊ: विवेक तिवारी हत्याकांड में प्रशांत चौधरी को 10 साल कैद

लखनऊ विवेक तिवारी हत्याकांड में अदालत ने दोषी सिपाही प्रशांत चौधरी को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। मामला 2018 का है।

भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड डील 19 अक्टूबर से लागू, किसानों-कारोबारियों को बड़ा तोहफा

भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड डील 19 अक्टूबर से लागू हो रही है। यह किसानों और कारोबारियों के लिए बड़ा तोहफा साबित होगी। व्यापार बढ़ेगा और निवेश के नए अवसर मिलेंगे।

स्टारबक्स ने चेन्नई में खोला टेक ऑफिस, थलपति विजय की बड़ी साझेदारी से 800 जॉब्स

स्टारबक्स ने चेन्नई में टेक ऑफिस खोलकर 800 नौकरियों का सृजन किया है। थलपति विजय की साझेदारी से इस परियोजना को मजबूती मिली है।

बाजार में हरियाली का माहौल, सेंसेक्स 560 अंक बढ़त के साथ बंद

बाजार में हरियाली का माहौल बना, सेंसेक्स 560 अंक उछलकर बंद। तेजी के पीछे कारण और भविष्य की संभावनाएं समझें।

एमएमए में सुचिका तारियाल की हार पर विवाद, भारत ने बेईमानी के आरोप लगाए

एमएमए में सुचिका तारियाल की हार पर भारत ने विवाद खड़ा किया। रेफरी के फैसले को चुनौती देते हुए बेईमानी के आरोप लगाए गए।

दतिया विधायक घनश्याम सिंह की विधायकी को हाईकोर्ट में चुनौती, एफिडेविट में जानकारी छिपाने का आरोप

दतिया विधायक घनश्याम सिंह की सदस्यता को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर हुई है। आरोप है कि उन्होंने चुनावी हलफनामे में 1991 की FIR छुपाई।

भारत-अमेरिका के बीच युद्ध अभ्यास 2026 जारी, सुरक्षा सहयोग और समझ बढ़ी

भारत-अमेरिका युद्ध अभ्यास 2026 जारी है, जो दोनों देशों के बीच सुरक्षा सहयोग और समझ को बढ़ा रहा है। यह अभ्यास केवल ट्रेनिंग नहीं, रिश्तों को भी मजबूत करता है।