नई दिल्ली। लोकसभा स्पीकर ने मंगलवार को आठ सांसदों का निलंबन निरस्त कर दिया है। इसके लिए संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने प्रस्ताव रखा था। इसके बाद स्पीकर ओम बिरला ने सांसदों की तरफ से मतदान कराया। निलंबन रद्द किए जाने की सहमति बनने पर उन्होंने आठों सांसदों का नाम लेकर कहा कि सभी सांसदों का निलंबन तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि ये सांसद फरवरी में सदन में हंगामा और अनुशासनहीनता के आरोप में पूरे सत्र के लिए सस्पेंड किए गए थे। तीन फरवरी को संसद में हंगामे के दौरान नारेबाजी और हंगामा करने वाले कुछ सांसदों ने स्पीकर के आसन तरफ दो बार कागज फेंके थे। इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए डीन कुरियाकोस, किरण रेड्डी, अमरिंदर सिंह राजा वड़िग, मणिकम टैगौर, गुरजीत औजला, हिबी इडेन, वेंकेट रमन और प्रशांत पडोले को सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित किया गया था।
👉 यह भी पढ़ें:
- Parliament News: संसद में फिर गरमाया माहौल, अमित शाह को लेकर BJP-कांग्रेस आमने-सामने; विपक्ष के आरोपों पर बढ़ी सियासी हलचल
- Lok Sabha : राहुल गांधी के बयानों पर भाजपा हमलावर, अनुराग ठाकुर ने स्पीकर को दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस
- Lok Sabha में लोक परीक्षा संशोधन बिल पास, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
- Rahul Gandhi : लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा-अमित शाह के आदेश पर चले पैलेट गन, भाजपा सांसदों ने मचाया हंगामा
- Lok Sabha में प्रियंका वाड्रा का सरकार पर निशाना, कहा- पीएम को कैमरे का एंगल नहीं, दिल का एंगल बदलना होगा
- Lok Sabha में अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- एक प्रधान को हटाकर, एक प्रधान को बचा लिया
मंगलवार स्पीकर ओम बिरला ने निलंबन निरस्त करने के बाद इन सांसदों को अनुशासन की सीख भी दी। ओम बिरला ने सासंदों से कहा कि सदन के भीतर तख्तियां, बैनर और एआई से बनी तस्वीरों का इस्तेमाल न करें। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने भी कहा कि सरकार या सत्ताधारी खेमा किसी भी सांसद को सदन की कार्यवाही से जानबूझकर बाहर निकालना नहीं चाहता।



