👉 यह भी पढ़ें:
- सुपौल में तेज रफ्तार कार का कहर: कीर्तन कर रहे 5 लोगों की मौत, NH-327E पर मचा हंगामा
- तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा: बस-ट्रक की भीषण टक्कर में 6 की मौत, 43 यात्री थे सवार
- मुंबई में गणपति आगमन जुलूस में बड़ा हादसा, विशाल मूर्ति गिरने से 2 की मौत; 5 घायल
- NTPC तालचेर पावर प्लांट में बड़ा हादसा: बंकर-बी में जोरदार धमाका, 5 श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे
- जयपुर के सरकारी स्कूल पर सियासी घमासान: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में विवाद, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
- चमोली टनल हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन में एक और श्रमिक का शव बरामद, 2 अब भी लापता
0:00 left
हनुमानगढ़। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां के मेगा हाईवे पर एक स्लीपर बस और ट्राले के बीच आमने-सामने की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई है। इस दुर्घटना में दर्जन भर से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा मंगलवार सुबह करीब 7 बजे रावतसर थाना क्षेत्र के सरदार शहर रोड स्थित बरमसर के पास हुआ। यह स्लीपर बस श्रीगंगानगर से जयपुर जा रही थी। बताया जाता है कि मेगा हाईवे पर सरसों से भरे दो ट्राले साइड में खड़े थे। बस ड्राइवर ओवरटेक कर रहा था, तभी सामने से आ रहे ट्राले से जोरदार टक्कर हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकालने में मदद की। पुलिस के अनुसार रावतसर हॉस्पिटल में पहुंचने से पहले ही 5 लोगों की मौत हो चुकी थी। 3-4 लोगों की हालत गंभीर होने पर तुरंत ही हनुमानगढ़ रेफर किया गया। 7 लोगों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि ट्रॉले में पीओपी की बोरियां भरी थीं।



