मध्यप्रदेश के प्रतिष्ठित 155 साल पुराने डेली कॉलेज की साख पर बट्टा लगा रहा डीसी बोर्ड, मनमाने तरीके से बढ़ाया कार्यकाल

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। मध्यप्रदेश ही नहीं पूरे देश में प्रतिष्ठित डेली कॉलेज पिछले काफी दिनों से चर्चा में है। सोशल मीडिया पर खूब खबरें चलती हैं। आरोप-प्रत्यारोप लगते हैं और कुछ न कुछ ऐसा हो रहा है, जिससे इसकी साख पर बट्‌टा लग रहा है। पिछले दिनों डेली कॉलेज की हेड गर्ल निया बाहेती ने इस्तीफा देते हुए प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए थे। प्रिंसिपल ने अपने जवाब में अपने आरोपों पर लीपापोती की थी।

उल्लेखनीय है कि डेली कॉलेज की स्थापना ब्रिटिश भारतीय सेना के सर हेनरी डेली ने भारत के औपनिवेशिक ब्रिटिश राज के दौरान की थी। इसकी कहानी 1870 से शुरू होती है जब इस संस्थान का नाम रेजीडेंसी स्कूल रखा गया था। 1876 में इसका नाम बदलकर पूर्वी राजकुमार कॉलेज कर दिया गया और 1882 में इसे डेली कॉलेज के नाम से जाना जाने लगा।

मनमाने फैसले ले रहा डीसी बोर्ड

डेली कॉलेज एमपी सोसाइटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम के तहत रजिस्टर्ड संस्था है। इसका संचालन बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के द्वारा किया जाता हैं जिसमें 9 सदस्य है। 5 सदस्य तीन श्रेणियों से चुने जाते है, दो सदस्यों को मध्यप्रदेश सरकार मनोनीत करती है और दो सदस्य पेरेंट नॉमिनी यानी बोर्ड द्वारा नियुक्त किए जाते हैं। वर्तमान बोर्ड का गठन 13 दिसंबर 2020 को हुआ था।

बोर्ड मीटिंग कर बढ़ा लिया कार्यकाल

नियमानुसार बोर्ड का कार्यकाल पांच साल का रहता है, लेकिन वर्तमान बोर्ड अपना कब्जा नहीं छोड़ना चाहता। इसीलिए लगातार विवादों में रहने के बाद भी वर्तमान बोर्ड ने 29 सितंबर को मीटिंग बुलाकर अपना कार्यकाल चार महीने बढ़ा लिया। यहां सवाल यह है कि आखिर ऐसी क्या आफत आ पड़ी थी कि कार्यकाल बढ़ाने की नौबत आई। नियमानुसार कार्यकाल इमरजेंसी में ही बढ़ाने का प्रावधान है। अभी न कोई बीमारी फैली है और न ही देश में दंगे हो रहे हैं, फिर भी कार्यकाल बढ़ाना वर्तमान बोर्ड पर सवालिया निशान खड़े करता है।

लगातार विवादों में है डेली कॉलेज

पिछले कुछ समय से डेली कॉलेज लगातार विवादों है। बोर्ड मीटिंग में कुछ लोग मनमाने फैसले लेते हैं. महाराज नरेंद्र सिंह झाबुआ 2022 से मीटिंग में नहीं आ रहे। सुमित चंडोक को 2024 में ही बोर्ड से हटना था, लेकिन 2025 में वे हटे। ये उस कैटगेरी में आए थे जिनके बच्चे यहां पढ़ते हैं। जब उनका बच्चा यहां से पढ़कर चला गया फिर भी वे बोर्ड में बने रहे। न तो बोर्ड ने उन्हें हटाने की कोशिश की और न ही उन्होंने इस्तीफा दिया। उनकी जगह करण नरसरिया आए और वे भी उसी टीम के मनमाने फैसलों में हामी भरने लगे।

वर्तमान डीसी बोर्ड-

पुराने दानदाता श्रेणी से दो सदस्य निर्वाचित

1.महाराज नरेंद्र सिंह , झाबुआ

2,प्रियव्रत सिंह , खिलचीपुर

ओल्ड डेलियन एसोसिएशन से दो सदस्य

1.संदीप पारेख

2.धीरज लुल्ला

नए दानदाता श्रेणी से एक सदस्य

1.हरपाल भाटिया

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मनोनीत दो सदस्य

1.विक्रम सिंह पुआर, देवास

2.राज्यवर्धन सिंह, नरसिंहगढ़

वर्तमान छात्रों के अभिभावकों में से दो सदस्य

1.संजय पाहवा

2.करण नरसरिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

टी20 में अक्षर पटेल ने जसप्रीत बुमराह के मेडन विकेट रिकॉर्ड की बराबरी की

टी20 में अक्षर पटेल ने डबल-विकेट मेडन ओवर फेंककर जसप्रीत बुमराह के रिकॉर्ड की बराबरी की। उनकी गेंदबाजी ने टीम इंडिया को मजबूती दी।

16,000 फीट ऊंचाई से पैराशूट छलांग, DRDO ने हाई-एल्टीट्यूड ऑपरेशन में बढ़ाई ताकत

DRDO ने 16,000 फीट ऊंचाई से पैराशूट छलांग में सफलता हासिल की। यह एडवांस्ड हाई-एल्टीट्यूड पैराशूट सैन्य ताकत बढ़ाएगा।

ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, सुनवाई की तारीख तय हुई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। सुनवाई की अगली तारीख 27 अक्टूबर 2026 तय हुई है। मामले में आयोग से जवाब मांगा गया है।

उज्जैन-इंदौर इंटरसिटी बस में आग के बाद एक्शन, AICTSL ने परमिट निरस्त करने की शुरू की कार्रवाई

उज्जैन-इंदौर बस में आग लगने के बाद AICTSL ने बस ऑपरेटर को कारण बताओ नोटिस जारी किया। बस का स्टेज कैरिज परमिट निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू।

राहुल गांधी के SIR मार्च पर रिजिजू का तंज, कहा भारत विरोधी ताकतों का नैरेटिव न बढ़ाएं

राहुल गांधी के SIR मार्च पर केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने तंज किया है। उन्होंने भारत विरोधी ताकतों का नैरेटिव बढ़ाने से बचने की नसीहत दी।

धारा 53 में छूटी रसूखदारों की करीब 300 करोड़ की जमीन, क्या वापस लेने की लड़ाई लड़ेगा आईडीए?

इंदौर विकास प्राधिकरण की 300 करोड़ की जमीन धारा 53 के तहत हाईकोर्ट से छूट गई है। अब सवाल है कि क्या आईडीए इसे वापस लेने की कानूनी लड़ाई लड़ेगा।

शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 2 दिन में लगभग 1100 अंक चढ़ा

शेयर बाजार में तेजी लौटी है। सेंसेक्स 2 दिन में लगभग 1100 अंक चढ़ा है, जो लंबे समय से जारी गिरावट के बाद एक बड़ी सफलता है।

राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर पूछा, चुनाव आयुक्त हमसे मिल क्यों नहीं रहे?

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से मिलने की अनुमति न मिलने पर सवाल उठाया। विपक्ष ने SIR और फॉर्म 6 के विवाद पर प्रदर्शन किया।

मल्लिकार्जुन खरगे और अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग और बीजेपी पर किया तीखा हमला

मल्लिकार्जुन खरगे और अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर तीखा हमला किया। विपक्षी नेताओं ने एसआईआर प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए विरोध मार्च निकाला।

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर जताया Gen-Z अंदाज में तंज, हाथ में तख्ती लेकर पहुंचे

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर Gen-Z अंदाज में तंज जताया। उन्होंने हाथ में तख्ती लेकर 6 अक्टूबर 2026 को दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया।