डेली कॉलेज के चुनाव पर विवाद, ओल्ड डेलियंस को आशंका-संविधान बदलकर चुनाव कराने की तैयारी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। डेली कॉलेज गर्वनिंग बॉडी के चुनाव की घोषणा कर दी गई है। ओल्ड डेलियंस को आशंका है कि डीसी बोर्ड इस बार संविधान बदलकर चुनाव कराने की तैयारी कर रहा है। चूंकि 21 मई को मतदान है और इस बीच एक माह से कम का समय है, ऐसे में ओल्ड डेलियंस यह चिन्ता जाहिर कर रहा है।

शनिवार को ओल्ड डेलियंस ने मीडिया को बताया कि पहले चुनाव की घोषणा और मतदान के बीच मात्र 90 दिन का गैप रहता था, लेकिन इस बार मात्र 30 दिन का गैप है। यह 30 दिन का प्रावधान नए संविधान संशोधन में किया जाने वाला था। इससे साफ जाहिर है कि इस बार के चुनाव संविधान संशोधन के आधार पर ही किए जा रहे हैं।

23 अप्रैल तक पुरान संविधान ही लागू

ओल्ड डेलियंस का कहना है कि उन्होंने सूचना के अधिकार के तहत फर्म एंड सोसायटी विभाग से डेली कॉलेज के संविधान की जानकारी निकाली है। 23 अप्रैल को विभाग से जो सर्टिफाइड कॉपी मिली है, उसमें पुराना संविधान ही लागू बताया गया है। इसके बावजूद जिस तरह की गतिविधियां चल रही हैं, उससे हमें ऐसा लगता है कि चुनाव में नया संविधान लागू कर दिया जाएगा।

नया संविधान में ओल्ड डेलियंस कैटेगरी खत्म

ओल्ड डेलियंस के प्रतिनिधमंडल ने बताया कि वर्तमान में लागू संविधान में सारी कैटेगरी में चुनाव होना है, लेकिन नए संविधान में ओल्ड डेलियंस की कैटेगरी ही खत्म कर दी जाएगी।

चुनाव अधिकारी भी नहीं दे रहे जानकारी

ओल्ड डेलियंस ने कहा कि चुनाव अधिकारी ने 24 अप्रैल से हमारी शिकायतें सुनना शुरू की है, लेकिन वे यह नहीं बता रहे कि चुनाव पुराने संविधान के आधार पर होंगे या नए संविधान के आधार पर। हमसे कहा जा रहा है कि समय आने पर सब बता देंगे।

सभा के लिए नहीं दिया ऑडिटोरियम

ओल्ड डेलियंस का कहना है कि उन्होंने ईवोजीएम बुलाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें धीरुबाई अंबानी ऑडिटोरियम देने से मना कर दिया गया। नामांकन फॉर्म देने के लिए सिर्फ एक दिन का समय दिया गया है। ऐसे में कई लोग जो देश से बाहर हैं, वे कैसे चुनाव लड़ पाएंगे।

5500 ओल्ड डेलियंस के अधिकार छीने जा रहे

प्रतिनिधिमंडल ने मीडिया से कहा कि नया संविधान लागू कर 5500 ओल्ड डेलियंस के अधिकार छीने जा रहे हैं। कई देशों में बड़े-बड़े पद बैठे ओल्ड डेलियंस चुनाव में भाग नहीं ले पाएंगे। एक पदाधिकारी जो स्विस बैंक में सीओ हैं, वे चुनाव लड़ना चाहते हैं लेकिन नामांकन फॉर्म जमा करने के लिए एक दिन का समय होने के कारण वे चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। ऐसे बहुत सारे लोग हैं।

21 मई को मतदान, उसी दिन परिणाम

चुनाव अधिकारी और हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस सुशील गुप्ता ने चुनाव का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। कॉलेज बोर्ड के लिए मतदान 21 मई को होगा और इसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इस पर 21 से 23 अप्रैल तक आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। इसके बाद 28 और 29 अप्रैल को नामांकन फॉर्म जमा किए जाएंगे। 30 अप्रैल और 1 मई को उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे, जबकि 2 मई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।

2020 में 90 दिन पहले चुनाव हुए थे घोषित

वर्ष 2020 में चुनाव की घोषणा और मतदान के बीच 90 दिन का अंतर था। चुनाव की घोषणा 12 सितंबर 2020 को हुई थी और मतदान 13 दिसंबर 2020 को हुआ था। इसी दिन परिणामों  की भी घोषणा हुई थी।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मध्य प्रदेश में पैराक्वाट पर प्रतिबंध, स्टॉक नष्ट करने के दिए निर्देश

मध्य प्रदेश में पैराक्वाट पर प्रतिबंध के साथ स्टॉक नष्ट करने के निर्देश जारी किए गए हैं। यह कदम किसान और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए अहम है।

मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट, किसानों और लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने किसानों और आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मंदसौर में 2 साल के मनवीत को पिता की शहादत पर कॉन्स्टेबल नियुक्ति

मंदसौर में 2 साल के मनवीत को पिता की शहादत पर बाल आरक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति मिली है। उज्जैन एसपी ने औपचारिकताएं पूरी कीं।

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए 6365 पेड़ कटेंगे, 5 हजार तोतों का आवास खतरे में

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए 6365 पेड़ कटेंगे, जिससे 5 हजार तोतों का आवास खतरे में है। हाईकोर्ट ने पेड़ों की कटाई पर रोक लगाई है।

DAVV में शुरू होगी गर्भ संस्कार की पढ़ाई, योग और पोषण पर मिलेगी ट्रेनिंग

DAVV में गर्भ संस्कार की पढ़ाई शुरू होगी, जिसमें योग और पोषण पर विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। यह कोर्स गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होगा।

भोपाल में महिला तस्कर से 2.08 करोड़ की ड्रग्स जब्त, डीआरआई की कार्रवाई

भोपाल में डीआरआई ने महिला यात्री से 2.604 किलोग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया। महिला को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।

अभिषेक शर्मा ने 69वां छक्का लगाकर टी20 में बनाया रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने टी20 में कैलेंडर ईयर रिकॉर्ड के बराबर छक्के लगाए। उन्होंने सबसे तेज 2,000 टी20I रन भी पूरे किए।

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूकी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूसी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा है। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान पुलिस के रवैये पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सीएम योगी बोले- धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा, युद्ध में बम-गोले भी दागूंगा

सीएम योगी ने भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी समारोह में स्पष्ट कहा कि धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा। उन्होंने युद्ध की स्थिति में बम-गोले दागने का संकल्प भी जताया।

इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक में आग के बाद DGCA का बड़ा फैसला, MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर लगाई रोक

इंडिगो की फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने पर DGCA ने MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर प्रतिबंध लगा दिया है। सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया गया है।