कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 के लिए अहमदाबाद का नाम प्रस्तावित, 26 नवंबर को अंतिम फैसला, अमित शाह ने दी बधाई

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। 2030 के कॉमनवेल्थ अहमदाबाद में हो सकते हैं। कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स के कार्यकारी बोर्ड ने बुधवार को अहमदाबाद को 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी के लिए प्रस्तावित शहर के रूप में सिफारिश की है। इस पर अंतिम फैसला 26 नवंबर को ग्लासगो में होने वाली कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स जनरल असेंबली में लिया जाएगा।

इस बार मेजबानी के लिए भारत को नाइजीरिया से प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ा था, लेकिन कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स ने नाइजीरिया की भविष्य की मेजबानी की संभावनाओं को बढ़ाने और उन्हें समर्थन देने की रणनीति बनाने का निर्णय लिया है। इसके तहत 2034 के खेलों की संभावित मेजबानी भी शामिल है। कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि कार्यकारी बोर्ड ने आज पुष्टि की है कि वह 2030 शताब्दी कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए अहमदाबाद, भारत को प्रस्तावित मेजबान शहर के रूप में अनुशंसा करेगा।‘ गुजरात का अहमदाबाद अब कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स की पूरी सदस्यता के समक्ष पेश किया जाएगा और अंतिम निर्णय 26 नवंबर को लिया जाएगा। गौरतलब है कि भारत ने इससे पहले 2010 में नई दिल्ली में कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन हुआ था।

गृह मंत्री अमित शाह ने दी बधाई

गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स हैंडल पर लिखकर देशवासियों को बधाई दी है। अमित शाह ने अपने ट्वीट में लिखा कि भारत के लिए अत्यंत गर्व और खुशी का दिन, हर नागरिक को बधाई, क्योंकि कॉमनवेल्थ एसोसिएशन ने 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेज़बानी के लिए भारत के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। यह पीएम मोदी जी के अथक प्रयासों का प्रमाण है, जिन्होंने भारत को विश्व खेल मानचित्र पर स्थापित करने का संकल्प लिया है। विश्वस्तरीय खेल अवसंरचना और देशभर में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देकर मोदी जी ने भारत को एक शानदार खेल डेस्टिनेशन बना दिया है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सुप्रीम कोर्ट ने जंतर मंतर प्रदर्शन की जांच रिपोर्ट एक महीने में मांगी

सुप्रीम कोर्ट ने जंतर मंतर प्रदर्शन जांच रिपोर्ट एक महीने में सौंपने का निर्देश दिया है। जांच समिति को 2 दिसंबर तक अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।

केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी मध्यप्रदेश से निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित

केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी मध्यप्रदेश से निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित हो गए हैं। उनका कार्यकाल अप्रैल 2030 तक रहेगा। कांग्रेस ने चुनाव प्रक्रिया को चुनौती दी है।

रामायण में केवल दृश्य संसार, राम की कहानी फिर भी आत्मा को नहीं छू पाई फिल्म

रामायण पार्ट वन में भव्य दृश्य और तकनीक की ताकत है, लेकिन कथा की भावनात्मक गहराई अधूरी लगती है। यह भाग राम और रावण के संघर्ष की तैयारी करता है।

धनतेरस से पहले शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 2000 अंक पार जाकर हुआ बंद

धनतेरस से पहले शेयर बाजार में तेजी ने सेंसेक्स को 2,000 अंक से ऊपर पहुंचाया। निफ्टी भी 24,500 के पार बंद हुआ। बाजार में निवेशकों का उत्साह बढ़ा।

मुरैना में 70 हजार का इनामी डकैत कल्ली गुर्जर गिरफ्तार, हथियार बरामद

मुरैना में 70 हजार का इनामी डकैत कल्ली गुर्जर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। उसके पास से अवैध हथियार भी जब्त किए गए।

सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की याचिका खारिज की, केस हाई कोर्ट भेजा

सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की याचिका खारिज कर मामला इलाहाबाद हाई कोर्ट भेज दिया है। सुनवाई 16 नवंबर को होगी।

बंगाल में एसटीएफ ने मुरारई में 1150 जिलेटिन स्टिक और 989 डेटोनेटर जब्त

पश्चिम बंगाल में मुरारई में एसटीएफ ने 1150 जिलेटिन स्टिक और 989 डेटोनेटर जब्त किए हैं। जांच में आतंकवादी गतिविधि की संभावना पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: घुसपैठियों के लिए जितनी छाती पीटनी है, पीट लें

अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: घुसपैठियों के लिए जितनी छाती पीटो करो। गृह मंत्री ने मतदाता सूची से अवैध नाम हटाने पर जोर दिया। राहुल गांधी को संसद सत्र की चुनौती भी दी गई।

दिल्ली कोर्ट ने JNU प्रोफेसर अकोईजाम के खिलाफ कठोर कार्रवाई पर रोक लगाई

दिल्ली कोर्ट ने JNU प्रोफेसर अकोईजाम के खिलाफ कठोर कार्रवाई पर रोक लगाई है। पुलिस को गिरफ्तारी से पहले सात दिन का नोटिस देना आवश्यक है।

दिवाली-छठ के लिए रेलवे ने बढ़ाई 36 स्पेशल ट्रेनों की अवधि, नवंबर तक चलेगा संचालन

दिवाली-छठ के लिए रेलवे ने 36 स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ा दी है। ये ट्रेनें नवंबर 2026 तक चलेंगी, जिससे त्योहारों में यात्रियों को सुविधा मिलेगी।