Commonwealth Games में  अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने रचा इतिहास, भारत को पहली बार जूडो में दिलाया गोल्ड

Date:

AI Audio Companion Ready to stream full article
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। भारत की जुडो खिलाड़ी अस्मिता डे ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में इतिहास रच दिया है। त्रिपुरा की 23 वर्षीय खिलाड़ी ने महिला 48 किग्रा वर्ग के फाइनल में कनाडा की हाइडी क्वाच को हराकर भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास का पहला जुडो स्वर्ण पदक दिलाया। एक अन्य मुकाबले में भारत के हर्ष सिंह ने भी जूडो में गोल्ड मेडल जीता है।

उल्लेखनीय है कि  इससे पहले कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में कोई भी भारतीय जूडो एथलीट गोल्ड मेडल नहीं जीत पाया था। अस्मिता ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वर्ग प्रतियोगिता के फाइनल में कनाडा की एथलीट को हराया। दूसरी ओर हर्ष सिंह नए पुरुषों की 60 किलोग्राम वर्ग में ऑस्ट्रेलिया के एथलीट को हराकर इतिहास रच दिया।

पहली बार 1934 में भारत ने लिया था हिस्सा

उल्लेखनीय है कि भारत नए पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग 1934 में लिया था। 92 साल बीत चुके थे, लेकिन जूडो में भारत को कोई गोल्ड मेडल नहीं मिल पाया था। यह गोल्ड मेडल का सूखा अस्मिता डे नए समाप्त किया, जिन्होंने फाइनल में कनाडा की हाइडी क्वाच को हराया। उनका मुकाबला फुल टाइम तक बराबरी पर था, जिसके बाद एक्स्ट्रा टाइम का सहारा लिया गया। एक्स्ट्रा टाइम में जो भी एथलीट पहले स्कोर करता है, उसे जीता हुआ माना जाता है। अस्मिता ने एक्स्ट्रा टाइम में पहले स्कोर करते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

Commonwealth Games में  अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने रचा इतिहास, भारत को पहली बार जूडो में दिलाया गोल्ड

हर्षष सिंह ने जोशुआ को हराया

वहीं हर्ष सिंह ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ काट्ज को बेहद आसानी से 10-0 के अंतर से हराया।  वे कॉमनवेल्थ गेम्स में जूडो में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारत के पहले पुरुष एथलीट बन गए हैं।

भारत को अब तक मिले 5 गोल्ड

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत अब तक पांच गोल्ड जीत चुका है। भारत अब पदक तालिका में आठवें नंबर पर आ गया है। भारत के नाम अभी 5 गोल्ड मेडल, 10 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल हैं। अस्मिता और हर्ष के बाद भारत को यामिनी मौर्य से भी जूडो में गोल्ड मेडल की उम्मीद है। यामिनी को महिलाओं की 57 किलोग्राम वर्ग प्रतियोगिता के फाइनल में इंग्लैंड की एसिला टोपराक से भिड़ना है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर में 100 करोड़ की अवैध जमीन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

इंदौर में 100 करोड़ की अवैध जमीन पर प्रशासन की कार्रवाई ने हलचल मचा दी। 95 अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चला।

इंदौर में स्वाइन फ्लू का नया मामला, मरीज ICU में भर्ती

इंदौर में स्वाइन फ्लू का नया मामला सामने आया है। एक मरीज ICU में भर्ती है।

शराब कांड पर एक्शन में सीएम, दिलीप कुमार नए संभागायुक्त, इरशाद वली को बनाया आईजी

सागर शराब कांड में सीएम ने न्यायिक जांच के आदेश दिए और प्रशासनिक बदलाव किए। दिलीप कुमार संभाग आयुक्त और इरशाद वली आईजी बने।

राहुल मियां नहीं समझ सकते वंदेमातरम् का महत्व: नितिन नवीन

राहुल मियां वंदे मातरम् का महत्व नहीं समझ सकते, नितिन नवीन का हल्द्वानी में बयान। राजनीतिक माहौल गर्म।

MP Police Bharti 2026: 22 सितंबर से 7500 पदों पर आवेदन शुरू

एमपी पुलिस भर्ती 2026 के तहत 7500 पदों पर आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर से शुरू होगी। यह भर्ती मध्य प्रदेश के युवाओं को रोजगार का अवसर देगी।

‘दृश्‍यम 3’ ट्रेलर: विजय सलगांवकर के सामने मीरा की नई चुनौती

दृश्यम 3 का ट्रेलर रिलीज, विजय सलगांवकर को इस बार नई चुनौती का सामना करना पड़ेगा। जानिए फिल्म की कहानी और सस्पेंस के बारे में।

ED रेड पर CM शिवकुमार का भाजपा पर वार, तीन नेताओं के नाम गिनाए

ED की छापेमारी पर CM शिवकुमार ने भाजपा पर हमला बोलते हुए तीन नेताओं के नाम दिए।

लाल किला धमाके में अल-कायदा कनेक्शन, उमर उन नबी पर NIA की चार्जशीट

लाल किला धमाके में अल-कायदा कनेक्शन का खुलासा, NIA की चार्जशीट के अनुसार उमर उन नबी ने डिजिटल किल गाइड से प्रशिक्षण लिया।

एमपी में MBBS इंटर्न्स की हड़ताल समाप्त, 21,500 रु स्टाइपेंड पर सहमति

एमपी में एमबीबीएस इंटर्न्स की हड़ताल समाप्त हो गई है और स्टाइपेंड को बढ़ाकर 21,500 रुपये कर दिया गया है।

सेंसेक्स 600 अंक गिरा, निफ्टी 23500 के नीचे फिसला

सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट। सेंसेक्स 600 अंक गिरा, निफ्टी 23,500 के नीचे फिसला।