भारत को मिली 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होंगे सारे मुकाबले

Date:

नई दिल्ली। भारत को 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी मिल गई है। इसके सारे मुकाबले अहमदाबाद में खेले जाएंगे। ग्लासगो में आयोजित हुई 74 कॉमनवेल्थ सदस्यों की बैठक में भारत को मेजबानी दिए जाने की पुष्टि की गई। भारत की ओर से 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए अहमदाबाद का नाम रखा गया था।

भारत ने आखिरी बार 2010 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की थी। भारतीय एथलीटों ने उस संस्करण में 101 पदक जीतकर ऐतिहासिक प्रदर्शन किया था। कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन पहली बार 1930 में हुआ था, जिसकी मेजबानी कनाडा ने की थी। अब भारत का अहमदाबाद 100वें कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करने जा रहा है। कॉमनवेल्थ गेम्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की अध्यक्ष पीटी ऊषा ने कहा कि कॉमनवेल्थ स्पोर्ट द्वारा दिखाए गए विश्वास से बहुत सम्मानित महसूस कर रहे हैं। 2030 के खेल ना केवल कॉमनवेल्थ आंदोलन के 100 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाएंगे, बल्कि अगली शताब्दी की नींव भी रखेंगे। ये एथलीटों, समुदायों और संस्कृतियों को मित्रता और प्रगति की भावना से एकसाथ लाएगा।

पहली बार 1934 में शामिल हुआ था भारत

भारत ने पहली बार 1934 में कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग लिया था। इन खेलों में भारतीय एथलीटों ने अब तक कुल 564 मेडल जीते हैं। इनमें 202 स्वर्ण, 190 रजत और 171 कांस्य पदक शामिल हैं। भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2010 में आया था, जब उसने मेजबानी करते हुए कुल 101 पदक जीते थे। 2022 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी इंग्लैंड के बर्मिंघम ने की थी, जिसमें भारत की झोली में 61 पदक आए थे।

अहमदाबाद में शामिल होंगे 15-17 स्पोर्ट

2030 के मेजबान की पुष्टि के अलावा कॉमनवेल्थ स्पोर्ट ने यह भी साफ किया कि अहमदाबाद 2030 में 15 से 17 स्पोर्ट्स शामिल होंगे। अब तक एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स, स्विमिंग और पैरा स्विमिंग, टेबल टेनिस और पैरा टेबल टेनिस, बाउल्स और पैरा बाउल्स, वेटलिफ्टिंग और पैरा पावरलिफ्टिंग, आर्टिस्टिक जिमनास्टिक्स, नेटबॉल और बॉक्सिंग तय हो चुके हैं। बाकी प्रोग्राम को फाइनल करने का प्रोसेस अगले महीने शुरू होगा। जिन खेलों पर विचार किया जा रहा है, उनमें आर्चरी, बैडमिंटन, 3×3 बास्केटबॉल और 3×3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल, बीच वॉलीबॉल, क्रिकेट T20, साइकिलिंग, डाइविंग, हॉकी, जूडो, रिदमिक जिम्नास्टिक, रग्बी सेवन्स, शूटिंग, स्क्वैश, ट्रायथलॉन और पैरा ट्रायथलॉन और रेसलिंग। होस्ट दो नए या पारंपरिक खेलों का भी प्रस्ताव दे सकता है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर में 100 करोड़ की अवैध जमीन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

इंदौर में 100 करोड़ की अवैध जमीन पर प्रशासन की कार्रवाई ने हलचल मचा दी। 95 अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चला।

इंदौर में स्वाइन फ्लू का नया मामला, मरीज ICU में भर्ती

इंदौर में स्वाइन फ्लू का नया मामला सामने आया है। एक मरीज ICU में भर्ती है।

शराब कांड पर एक्शन में सीएम, दिलीप कुमार नए संभागायुक्त, इरशाद वली को बनाया आईजी

सागर शराब कांड में सीएम ने न्यायिक जांच के आदेश दिए और प्रशासनिक बदलाव किए। दिलीप कुमार संभाग आयुक्त और इरशाद वली आईजी बने।

राहुल मियां नहीं समझ सकते वंदेमातरम् का महत्व: नितिन नवीन

राहुल मियां वंदे मातरम् का महत्व नहीं समझ सकते, नितिन नवीन का हल्द्वानी में बयान। राजनीतिक माहौल गर्म।

MP Police Bharti 2026: 22 सितंबर से 7500 पदों पर आवेदन शुरू

एमपी पुलिस भर्ती 2026 के तहत 7500 पदों पर आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर से शुरू होगी। यह भर्ती मध्य प्रदेश के युवाओं को रोजगार का अवसर देगी।

‘दृश्‍यम 3’ ट्रेलर: विजय सलगांवकर के सामने मीरा की नई चुनौती

दृश्यम 3 का ट्रेलर रिलीज, विजय सलगांवकर को इस बार नई चुनौती का सामना करना पड़ेगा। जानिए फिल्म की कहानी और सस्पेंस के बारे में।

ED रेड पर CM शिवकुमार का भाजपा पर वार, तीन नेताओं के नाम गिनाए

ED की छापेमारी पर CM शिवकुमार ने भाजपा पर हमला बोलते हुए तीन नेताओं के नाम दिए।

लाल किला धमाके में अल-कायदा कनेक्शन, उमर उन नबी पर NIA की चार्जशीट

लाल किला धमाके में अल-कायदा कनेक्शन का खुलासा, NIA की चार्जशीट के अनुसार उमर उन नबी ने डिजिटल किल गाइड से प्रशिक्षण लिया।

एमपी में MBBS इंटर्न्स की हड़ताल समाप्त, 21,500 रु स्टाइपेंड पर सहमति

एमपी में एमबीबीएस इंटर्न्स की हड़ताल समाप्त हो गई है और स्टाइपेंड को बढ़ाकर 21,500 रुपये कर दिया गया है।

सेंसेक्स 600 अंक गिरा, निफ्टी 23500 के नीचे फिसला

सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट। सेंसेक्स 600 अंक गिरा, निफ्टी 23,500 के नीचे फिसला।