राज्यसभा सांसदों की विदाई पर बोले पीएम नरेंद्र मोदी-राजनीति में फुलस्टॉप नहीं होता. देवगौड़ा, खड़गे, पवार का किया जिक्र

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। राज्यसभा से बुधवार कई सांसदों की विदाई हो रही है। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि राजनीति में फुलस्टॉप नहीं होता है। सदन में हर सांसद का योगदान है। कई सदस्य फिर सदन में लौटकर आएंगे। रिटायर हो रहे सासंदों में सभी का योगदान शानदार रहा।

पीएम मोदी ने कहा कि आज यहां से जो साथी विदाई ले रहे हैं, उनमें से कुछ फिर से आने के लिए विदाई ले रहे हैं। कुछ विदाई के बाद यहां का अनुभव लेकर सामाजिक जीवन में कुछ न कुछ विशेष योगदान के लिए जा रहे हैं। सदन के अंदर अनेक विषयों पर चर्चाएं होती हैं, हर किसी का महत्वपूर्ण योगदान होता है, कुछ खट्टे मीठे अनुभव भी रहते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि जो जा रहे हैं, लेकिन आने वाले नहीं हैं, उनको भी मैं कहना चाहूंगा कि राजनीति में कोई फुलस्टॉप नहीं होता है, भविष्य आपका भी इंतजार कर रहा है और आपका अनुभव, आपका योगदान राष्ट्र जीवन में हमेशा बना रहेगा। मैं जरूर कहूंगा कि देवेगौड़ा जी, खड़गे जी, शरद पवार जी ऐसे वरिष्ठ लोग हैं, जिनके जीवन की आधे से अधिक उम्र संसदीय कार्यप्रणाली में गई है।

नए सांसदों को इनसे सीखना चाहिए

पीएम मोदी ने कहा कि सभी नए सांसदों को इनसे सीखना चाहिए कि समर्पित भाव से सदन में आना, जो उनसे बन सकता है, उतना योगदान करना। समाज में से जो जिम्मेदारी मिली है, उसके प्रति पूरी तरह समर्पित रहना। मैं उनके योगदान की भूरि–भूरि सराहना करूंगा। उसी प्रकार से हमारे उप सभापति हरिवंश जी विदाई ले रहे हैं। हरिवंश जी को लंबे समय तक इस सदन में अपनी जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिला है। ये बहुत ही मृदुभाषी हैं और सदन को चलाने में सबका विश्वास जीतने का इन्होंने निरंतर प्रयास किया है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

JK में जैश-लश्कर के 65 विदेशी आतंकी सक्रिय, सुरक्षा एजेंसियों ने सर्च ऑपरेशन तेज किया

जम्मू-कश्मीर में जैश-लश्कर के विदेशी आतंकी सक्रिय हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने 65 आतंकियों के खिलाफ तलाशी अभियान तेज किया है।

सीएम ने छोड़ा इंदौर का प्रभार, मंत्री विजयवर्गीय फिर भी खाली हाथ, चैतन्य काश्यप को मिली कमान

मध्यप्रदेश के CM ने इंदौर का प्रभार छोड़कर MSME मंत्री चैतन्य काश्यप को सौंप दिया है। कैलाश विजयवर्गीय इस बार भी खाली हाथ रहे।

सीएम मोहन यादव ने दिल्ली में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित कई मंत्रियों से की मुलाकात

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर राज्य के वित्तीय और जल संसाधन मुद्दों पर चर्चा की।

पुणे में बस स्टॉप पर खड़े छात्रों को ट्रक ने रौंदा, तीन की मौत, कई गंभीर

पुणे के बोपदेव घाट में ट्रक ने बस स्टॉप पर खड़े छात्रों को कुचल दिया। हादसे में तीन छात्रों की मौत, कई घायल। पुलिस जांच जारी।

असम में नया एयरपोर्ट और तमिलनाडु में कंटेनर टर्मिनल बनेगा, मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी

असम में नया एयरपोर्ट और तमिलनाडु कंटेनर टर्मिनल को मंजूरी। कैबिनेट ने कुल पांच परियोजनाओं के लिए ₹19,934 करोड़ के निवेश का ऐलान किया।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने पुलिस को दिया निर्देश, मुसाफिरखाना में कोई भी न जाए, नमाज की भी इजाजत नहीं

बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुसाफिरखाना में किसी के भी प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगाई। पुलिस और बीएमसी को सुरक्षा के सख्त निर्देश दिए।

बेअंत सिंह हत्या केस: सुप्रीम कोर्ट ने बलवंत सिंह राजोआना की याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा

बेअंत सिंह हत्या केस में बलवंत सिंह राजोआना की दया याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा। केंद्र सरकार ने सजा घटाने का विरोध किया।

शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1502 अंक उछलकर 83,938 पर बंद

शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स 1,502 अंक उछला और निफ्टी 25,819.60 पर बंद हुआ। निवेशकों की संपत्ति में ₹4 लाख करोड़ की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

पंजाब में रेल पटरी पर मिले सीमेंट के पिलर, गार्ड की सतर्कता से टला हादसा

फतेहगढ़ साहिब में संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की पटरी पर सीमेंट के पिलर पाए गए। गार्ड की सतर्कता से बड़ा ट्रेन हादसा टल गया।

सूरत में एक परिवार के 6 सदस्यों को नहर में फेंका, पति-पत्नी और बेटी की मौत

सूरत नहर हादसे में महाराष्ट्र के परिवार के 6 सदस्य फेंके गए। पति-पत्नी और बेटी की मौत, दो बच्चे लापता, पुलिस जांच कर रही है।